फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead bodies thrown into the field of youth

युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

Wed, 13 Aug 2014 11:32 PM IST
jhjhar
jhjhar Updated Wed, 13 Aug 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
गांव कसार बाईपास के पास एक युवक की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। झज्जर रोड स्थित आदर्श नगर निवासी दिनेश (35) दिल्ली में कोचिंग सेंटर चलाता था।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम से वह अपने घर से लापता था। बुधवार को उसका शव गांव कसार के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे लगते खेतों में पड़ा मिला। उसकी आंख के पास चोट के निशान थे और खून बह रहा था। थाना शहर प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि जिस युवक के रूप में उसकी पहचान हुई है वह गत दिवस देर शाम से अपने घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन भी उसे ढूंढने लगे थे। लेकिन उसका शव बुधवार को उसके घर से काफी दूर गांव कसार के नजदीक बाईपास पर खेतों के नजदीक पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि शव की हालत देखकर लगा कि किसी ने उसकी हत्या की है और बाद में उसे खेतों में फेंक दिया।

वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी शमशेर सिंह दहिया, अपराध शाखा प्रभारी, सेक्टर-6 पुलिस चौकी प्रभारी व एसआई ओमबीर सहित कई पुलिस अधिकारी व एफएसएल विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर गहन जांच पड़ताल करते हुए मौके से सबूत जुटाए।


थाना प्रभारी धनखड़ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य आरोपों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा।

पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि गत दिवस दिनेश किन युवकों के साथ था और उसकी किसी के साथ कोई रंजिश तो नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed