झज्जर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर संस्थाओं सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया तथा इंडेप्थ विजन फाउंडेशन द्वारा सवेरा स्कूल में बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
संस्था आईवीएफ से कार्यक्रम का संयोजन कर रही पूनम देशवाल ने बताया कि पूरे विश्व भर में आज का दिन बेटियों के सम्मान के लिए आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में सवेरा स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया था। पूनम देशवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष ये विद्यार्थी न केवल 26 जनवरी, 15 अगस्त जैसे उत्सवों में जिला स्तर पर कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करते हैं बल्कि खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सेदारी करते हुए अनेक बार इनाम जीतते हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार, अंकित मलिक, मनजीत, लोकेश प्रिंसिपल, नीतू ,ज्योति ,अनीशा, अर्चना, नरेंद्र, ऋषि, अजीत उपस्थित रहे।