{"_id":"6126a61a8ebc3e7a103bc130","slug":"dauble-murder-case-fir-larged-eight-accused-bahadurgarh-news-rtk6219850103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में दो महिलाओं समेत आठ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में दो महिलाओं समेत आठ पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आसौदा में मंगलवार की शाम दो लोगों की गोली मारकर हत्या और एक युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें चार लोग नामजद जबकि दो महिलाओं पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसके अतिरिक्त दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज हुआ। वहीं फायरिंग में घायल तीसरे युवक अनिल की हालत 24 घंटे बाद भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने आसौदा टोडरान निवासी नवीन की शिकायत पर गांव के सुमित उर्फ कालू पुत्र नंदे, श्रवण पुत्र दीवान, सुमित उर्फ लांबा पुत्र धन्ने और मिथुन बिहारी के अलावा उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि हत्या करने की साजिश में नंदे की पत्नी व सुरेश की पत्नी भी शामिल रहीं। प्रत्यक्षदर्शी नवीन ने पुलिस को बताया कि मैं उस मकान के गेट पर खड़ा था, जहां वारदात हुई। हैरियर गाड़ी में से सुमित उर्फ कालू, मिथुन बिहारी व श्रवण उतरकर आए और दनादन पिस्तौल से नरेश, संजय व अनिल पर अंधाधुंध फायर दागे। इस दौरान सुमित उर्फ लांबा, एक लड़का कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा था। गोलियां मारकर हमलावर उसी गाड़ी में बैठकर गांव जसौर खेड़ी की तरफ भाग गए। नवीन का कहना है कि उस समय मेरे भाई अमन व दीपक पुत्र देवेंद्र, पाले पुत्र नारायण व सोनू पुत्र जयभगवान भी मेरे पास खड़े मौका देख रहे थे। फिर उन्होंने संजय, अनिल व नरेश को निजी वाहन का प्रबंध करके अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने संजय व नरेश को मृत घोषित कर दिया और अनिल को अस्पताल में भर्ती किया है।
हमलावरों ने दी थी धमकी, बच्चों को भी नहीं बख्शेंगे
मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि भागते वक्त हमलावरों ने यह धमकी भी दी कि उनके बच्चों को भी नहीं बख्शेंगे। जब हमलावर भाग रहे थे तो मृतकों के परिजन ने उनकी गाड़ी पर लाठी मारी, जिससे हमलावरों की गाड़ी का शीशा टूट गया पर वे काबू नहीं आए। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के आठ खोल और तीन सिक्के बरामद किए हैं। जिससे कहा जा रहा है कि हमलावरों ने 20 से अधिक गोलियां चलाईं।