{"_id":"664be76fcfc74398a105277a","slug":"darkness-spreads-on-the-drain-road-in-the-evening-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107455-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन वाले रास्ते पर शाम होते ही पसर जाता है अंधेरा्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन वाले रास्ते पर शाम होते ही पसर जाता है अंधेरा्
Tue, 21 May 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 21 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन वाले रास्ते पर छाया अंधेरा और गुजरते वाहन।
बहादुरगढ़। शहर के ड्रेन वाले रास्ते पर दिन छिपते ही अंधेरा पसर जाता है।यह रास्ता सांखोल से सेक्टर-9 मोड़ तक जाता है। इस पर स्ट्रीट लाइटें तो लगी हैं, लेकिन इनमें रोशनी कोई-कोई देती है। ऐसे में पूरे मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है।
खास बात यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन दिल्ली और हरियाणा की तरफ आवागमन करते हैं। कई बार नगर परिषद अधिकारियों और नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी से शहरवासियों ने मांग की है कि या तो इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए या फिर नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं। ताकि आमजन को रात के समय यहां से आवागमन करने में किसी तरह की परेशानी न हो। मगर नगर परिषद अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ड्रेन वाले रास्ते पर कई साल पहले लाइटें लगाई गई थी, लेकिन यह लाइटें कुछ ही समय तक ठीक-ठाक चली।
इसके बाद यह ठप्प हो गई और इन्हें ठीक करवाने की भी कोशिश नगर परिषद अधिकारियों और नेताओं द्वारा नहीं की गई। सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें रोशनी नहीं दे रही हैं। ऐसे में लोग लगातार नगर परिषद अधिकारियों और नेताओं को कोस रहे हैं। शाम होते ही ड्रेन वाले रास्ते पर अंधेरा छा जाता है। एक भी स्ट्रीट लाइट चालू नहीं है। यह मार्ग करीब 5 किलोमीटर लंबा है और यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का दिल्ली और रोहतक की तरफ आवागमन रहता है। ड्रेन वाले रास्ते के दुकानदार मनोज कुमार, सुनील शर्मा, विनोद कुमार, योगेश वर्मा का कहना है कि अंधेरा होने के बाद इस मार्ग से निकलना बेहद मुश्किल है। सड़क पर अनेकों स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं।