फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DAP crisess in jhjhar

डीएपी खाद खत्म, अगले सप्ताह 10 हजार बैग मिलने की उम्मीद

Sun, 14 Nov 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
DAP crisess in jhjhar
खाद बिक्री केंद्र के बाहर खड़े किसान। - फोटो : Jhjhar
जिले में डीएपी खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पहले सरसों की बिजाई व अब गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। जिसके चलते किसानों में काफी रोष बना हुआ है और मौजूदा सरकार को कोंस रहे हैं। जिले में फिलहाल डीएपी पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब सोमवार को भिवानी से दो हजार बैग व मंगलवार तक सोनीपत से आठ हजार बैग डीएपी आने की संभावना जताई जा रही है। उसके बाद झज्जर में रैक लगने की संभावना भी जताई गई है। इस समय न तो सरकारी और न ही प्राइेवट बिक्री केंद्रों पर डीएपी है। किसान खाद के लिए बिक्री केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि डीएपी खाद को लेकर सरकार के सभी दावे फेल साबित हुए हैं। जिसके चलते किसानों को लाइन लगाकर परेशान किया जाता है। डीएपी खाद खत्म होने से किसानों की गेहूं की फसल की बिजाई में देरी हो रही है। किसानों ने कहा कि कभी प्राकृतिक आपदा तो कभी बेमौसमी बारिश और अब खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं। डीएपी लेने के लिए लाइनों में पूरा दिन इतंजार करने के बाद मात्र दो बैग ही मिल रहे हैं, जोकि इस समय नाकाफी साबित हो रहे हैं। कृषि अधिकारियों ने बताय कि खाद डीएपी खाद के भिवानी में लगने वाले रैक से जिले को करीब दो हजार बैग तो सोनीपत में 16 नवबंर को लगने वाले रैक से आठ हजार बैग मिलने की सभांवना बनी हुई है। उन्होनें कहा कि आगामी दिनों में अन्य जिलों व झज्जर में भी रैक लगते रहेंगे और खाद की आपूर्ति जारी रहेगी।
विज्ञापन

भिवानी से दो हजार तो सोनीपत से आठ हजार डीएपी के बैग मिलने की सभांवना है और विभाग की ओर से भी प्रयास जारी हैं। किसानों को करीब दस हजार बैग की आपूर्ति होने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed