फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Damage to crops in 35901 hectares of land due to rain and hail

बारिश व ओलावृष्टि से 35901 हेक्टेयर भूमि में फसलों को नुकसान

Thu, 11 Mar 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Damage to crops in 35901 hectares of land due to rain and hail
गेहूं गिरी हुई की फसल को उठाने का प्रयास करता किसान। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। मंगलवार की रात को आंधी के साथ आई बारिश व ओलावृष्टि से करीब 110 गांवों में किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 35901 हेक्टेयर भूमि में किसानों की सरसों व गेहूं की फसल को ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान हुआ है। बुधवार की सुबह ही कृषि विभाग की टीमें फसलों को हुए नुकसान के आकलन को लेकर क्षेत्र में निकल गई थी। दोपहर बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं व सरसों की 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। विभाग की ओर से गेहूं व सरसों की फसलों को हुए नुकसान के आकलन की रिपोर्ट सरकार व जिला मुख्यालय को भेज दी है। किसानों ने भी नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

- चार भागों में नुकसान का आकलन
कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक फसलों में नुकसान के आकलन को चार भागों में विभाजित किया गया है। 25 प्रतिशत से कम, 26 से 50 प्रतिशत, 51 से 75 प्रतिशत व 76 से 100 प्रतिशत नुकसान की श्रेणी बनाई गई हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के रिपोर्ट के मुताबिक 25 प्रतिशत से कम 29097 हेक्टेयर भूमि में नुकसान हुआ है। जबकि 26 से 50 प्रतिशत 6364 हेक्टेयर भूमि में व 440 हेक्टेयर भूमि में 51 से 75 प्रतिशत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

- इन गांवों में किसानों की फसलों को हुआ नुकसान
सिलानी जालिम, सिलानी केशो, झज्जर, दुजाना, गुढ़ा, गिरावड़, बिरधाना, धोड़खेड़ी खुम्मार, तालाव, खातीवास, दूल्हेड़ा, हसनपुर, रैइया, सुलोधा, गिजाड़ोध, उखलचना, बाजीतपुर टप्पा हवेली, कबलाना, भदानी, नंगला, कुतानी, सुर्खपुर, बीड सुनारवाला, खेड़ी आसरा, खेड़ी जट्ट, भदाना, खुंगाई, बेरी खास, वजीरपुर, बेरी दोपाना, बाकरा, गोच्छी, बेरी भूतानियां, बाघपुर, दुबलधन की तीनों पंचायतों, ढराणा, चिमनी, अच्छेज, पहाड़ीपुर, जहाजगढ़, मलिकपुर, मदाना कला, चमनपुरा, बरहाणा, मदाना खुर्द, महराना, छोछी, दिमाना, डीघल, भंबेवा, लकड़िया, गोधडी, एमपी माजरा, सफीपुर, पलड़ा, मांगावास, बिरहोड, खाचरौली, कालियावास, बहु, गोरिया, खेड़ा थ्रू, साल्वाहास, भुरावास, अंबोली, बिठला, ढाणा, मुंडाहेड़ा, धनिरवास, सुबाना, छपार, बाबेपुर, गिरधरपुर, सरोला, जैतपुर, ढाकला, कासनी कुंजियां, फतेहपुरी, नीलाहेड़ी, नवादा, कन्वाह, चांदोल, खुडन, सुरहेती, समसपुर माजरा आदि गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को नुकसान को लेकर जिला मुख्यालय को व कृषि विभाग के मुख्यालय को नुकसान के आकलन की रिपोर्ट भेज दी गई है।
- डॉ. इंद्र सिंह, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed