{"_id":"5eac5122218165a5bedc9c100371deb1","slug":"cut-off-list-in-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटऑफ में नाम पाकर खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटऑफ में नाम पाकर खिल उठे चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Tue, 07 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की मौज-मस्ती छोड़कर कॉलेज में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय व वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की पहली कटऑफ लिस्ट सोमवार को जारी हुई।
विज्ञापन
सूची में अपना नाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं नोटिस बोर्ड पर नजरें गड़ाए दिखाई दिए। जिनका पहली सूची में अपना नाम मिला, उनका चेहरा तो खिल गया। जिनके नंबर कुछ कम थे, वे मायूस होकर दूसरी सूची की प्रतीक्षा के लिए चल दिए। बीए और बीकॉम में अंक प्रतिशत को लेकर अधिक मारामारी दिखी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में तीन कालेज हैं। इनमें से एक में स्नातक और स्नोतकोत्तर के कोर्स हैं तो दो कॉलेजों में रेगुलर कोर्स के लिए स्नातकोत्तर की कक्षाएं नहीं लगती।
विज्ञापन
अपने घर के आसपास के क्षेत्रों में ही पढ़ाई करने के लिए छात्राएं अधिक तवज्जो दे रही हैं। इसलिए इस बार दाखिले के लिए आवेदनों में काफी बढ़ोतरी दिखी। आरक्षित वर्गों की मेरिट लिस्ट में भी उछाल रहा।
राजकीय महाविद्यालय : 86.8 तक पहुंची मेरिट
राजकीय कालेज की प्राचार्य इंदु कालिया ने बताया कि बैचलर ऑफ आर्ट्स में जनरल केटेगरी के लिए पहली सूची में सबसे अधिक अंक 86.8 प्रतिशत रहे और कम से कम 70 प्रतिशत। जरनल केटेगरी 70.6 व कम से कम 63.8 प्रतिशत रही।
बीसीए केटेगरी के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट 63.8 व कम 48.4 रही। बीसीबी के लिए 63.6 व न्यूनतम 56.6 प्रतिशत। एससी केटेगरी के लिए हाइस्ट 63 प्रतिशत तो कम से कम 42.8 प्रतिशत रही।
राजकीय कन्या कालेज : 90 से ऊपर तक पहुंची मेरिट
यहां की प्रभारी अनुपम दुग्गल ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष जनरल केटेगरी 90 प्रतिशत से अधिक तो कम 69 प्रतिशत रही। बीसीए के लिए 68.4 अधिकतम और 44.6 न्यूनतम अंक रहे।
बीसीबी के लिए 68.6 अधिक व 61 प्रतिशत निम्न रही। एससी वर्क के लिए ज्यादा प्रतिशत 68.8 व कम से कम 60.2 प्रतिशत रहे। स्पेशल बैकवर्ड के लिए 76.8 व कम से कम 51.6 अंक पाने वाले का नाम पहली सूची में मिला। बीकॉम के लिए जनरल में अधिकतम 90.4 व न्यूनतम 72 प्रतिशत अंक रहे।
बीसीए में अधिकतम 72 व न्यूनतम 49, बीसीबी में अधिक अंक 69.4 व कम 65.4 प्रतिशत रहे। यही नहीं एसी वर्ग के लिए अधिकतम 71 प्रतिशत अंक सर्वोच्च रहे, जबकि 53.4 प्रतिशत तक अंक वाले आवेदक का नाम पहली सूची में दर्ज हुआ। यहीं नहीं स्पेशल बैकवर्ड क्लास के लिए अधिकतम 70.6 और कम से कम 58 प्रतिशत अंक रहे।
वैश्य कन्या कालेज : 93.6 तक पहुंची मेरिट
वैश्य कालेज में लगी पहली मेरिट सूची में काफी चढ़ाव देखने को मिला। बीए प्रथम वर्ष के लिए जनरल केटेगरी में अधिकतम अंक 93.6 तो कम से कम 65.2 प्रतिशत रहे। बीसी वर्ग में उच्चतम अंक 87 प्रतिशत तो निम्न 61.2 प्रतिशत, एससी वर्ग में अधिकतम 72 प्रतिशत व कम 57 प्रतिशत की सूची जारी हुई।
बीकॉम जनरल में 88.2 प्रतिशत अंक अधिक तो 73 प्रतिशत कम रहे। बीसी में उच्च प्रतिशत 84.2 व कम से कम 73.6 रहे, जबकि एससी वर्ग के लिए अधिकतम 80.6 व कम से कम 73.2 प्रतिशत अंक रहे।
बीएससी जनरल के लिए अधिकतम 83.8 व कम से कम 68 प्रतिशत रहे। बीसीए में जनरल 78 प्रतिशत अधिक व 51 प्रतिशम कम अंक वालों के नाम पहली सूची में शामिल मिले। बीसी के लिए 69 प्रतिशत अधिक व कम 57 प्रतिशत व एससी में 82.2 व कम से कम 55 प्रतिशत अंक वालों का नाम पहली सूची में मिला।
वैश्य कालेज की प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि पहली सूची 6 जुलाई को जारी हो गई है, जिनका नाम इस सूची में नहीं पाया गया, वे दूसरी सूची का इंतजार करें। यह सूची 9 जुलाई को लगेगी और आखिरी 13 जुलाई को।
उन्होंने बताया कि छात्राओं को दाखिले के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसको ध्यान रखते हुए आठ एडमिशन कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि पीजी क्लासेस के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उनकी पहली सूची 13 जुलाई दूसरी 16 को और तीसरी 20 जुलाई को जारी होगी।