{"_id":"61a51966917f1949d14796be","slug":"crowd-of-farmers-at-sales-centers-for-urea-and-dap-jhjhar-news-rtk6313096124","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया और डीएपी के लिए बिक्री केंद्रों पर लगी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया और डीएपी के लिए बिक्री केंद्रों पर लगी किसानों की भीड़
विज्ञापन
अनाज मंडी बिक्री केंद्र पर यूरिया व डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के अनाज मंडी में स्थित सरकारी बिक्री केंद्र पर सोमवार को यूरिया और डीएपी खाद का वितरण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में डीएपी व यूरिया खाद लेने के लिए किसान महिला व पुरुष के साथ सुबह से ही लाइनों में लग गए थे।
किसानों ने बताया कि गेहूं की पहली सिंचाई करने से पहले यूरिया खाद की बेहद आवश्यकता होती है। जिसके चलते यूरिया खाद लेने के लिए अनाज मंडी में सरकारी बिक्री केंद्र में पहुंचे हैं। इसके अलावा हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम के पास भी यूरिया खाद को लेने वाले किसानों की भीड़ लगी रही और काफी लंबी लाइन देखने को मिली। शहर की अनाज मंडी में स्थित बिक्री केंद्र पर 1000 बैग यूरिया व 500 बैग डीएपी के कृषि विभाग की ओर से पहुंचाए गए हैं। वहीं सरकारी खरीद केंद्र के संचालक ने बताया कि यूरिया खाद की गाड़ियां 1500 बैग खाद लेकर और आनी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को डीएपी खाद के 500 बैग सरकारी खरीद केंद्र पर पहुंचे थे जिसमें से केवल 150 बैग ही किसानों की ओर से खरीदे गए हैं।
किसानों ने कहा कि गेहूं की पछेती बिजाई की जा रही है। जिसके लिए डीएपी की आवश्यकता भी लगातार बनी हुई है लेकिन गेहूं व सरसों की पहले जो बिजाई हो चुकी है उसके लिए यूरिया खाद की आवश्यकता है। इसे लेकर मारामारी हो रही है। जिला गुणवत्ता एवं नियंत्रक अधिकारी ने बताया कि जिले के अलावा सोनीपत, भिवानी, रेवाड़ी, हिसार में लगने वाले रैक से यूरिया खाद की सप्लाई झज्जर को निरंतर होती रहेगी। उन्होंने बताया कि 380 बैग बेरी, 500 बैग डीएपी के झज्जर में पहुंचाए गए हैं। बताया कि यूरिया खाद डीएपी खाद हिसार में लगने वाले रैक से झज्जर जिले के लिए मंगवाया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
खाद की कोई भी कमी किसानों को नहीं होने दी जाएगी। आगामी दिनों में रैक लगने की संभावना है। जिससे झज्जर को यूरिया व डीएपी खाद की सप्लाई होगी। विभिन्न जिलों में लगने वाले रैक से भी झज्जर को खाद मिल रहा है।
- डॉ. जसबीर सिंह, गुणवत्ता एवं नियंत्रक अधिकारी, झज्जर।