{"_id":"6801105ea3ab6a1cf309cb3e","slug":"youth-kidnapped-in-jhajjar-masked-men-came-in-scorpio-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में युवक किडनैप: स्कॉर्पियों में आए नकाबपोशों ने पहले युवक को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठकर ले गए साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर में युवक किडनैप: स्कॉर्पियों में आए नकाबपोशों ने पहले युवक को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठकर ले गए साथ
Thu, 17 Apr 2025 08:02 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 08:02 PM IST
सार
झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के पास वीरवार दोपहर को एक युवक का अपहरण हो गया। स्कॉर्पियो सवार करीब 4-5 नकाबपोशों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और फिर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित युवक की बाइक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती खेल स्टेडियम के पास बाइक सवार एक युवक स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। स्कॉर्पियो सवार करीब 4 से 5 नकाबपोशों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को किडनैप करने से पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जबरन गाड़ी में डालकर साथ ले गए।
झज्जर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों के सीसीटीवी खंगाले और कुछ ही घंटे बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने किडनैप किए गए युवक को सुरक्षित आरोपियों के चंगुल से छुड़वा लिया है। वहीं 5-6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
युवक के अपहरण की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और लगभग चार घंटे में अपहृत युवक अकेहड़ी मदनपुर गांव निवासी गौरव को दादनपुर-सुरहेती रोड से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से युवक को छुड़वाया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में वारदात में प्रयोग की गई दोनों गाड़ियां बरामद की और 5 से 6 युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने युवक गौरव को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि पुलिस को करीब एक बजे सूचना मिली थी कि स्टेडियम के पास स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया और मोटरसाइकिल चालक को अपहरण करके ले गए। इस मामले में पुलिस कमिश्नर सतीश बालन के दिशा निर्देश अनुसार और डीसीपी साहब के मार्गदर्शन में चार टीमें बनाई गई। पुलिस की चारों टीमों ने बहुत अच्छा काम करते हुए वारदात में प्रयोग की गई दोनों गाड़ियां बरामद की और 5 से 6 युवकों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।