फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two Briothers Died in Accident

खड़े कैंटर से टकराई बाइक, दो भाइयों और युवती की मौत

Wed, 02 Dec 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two Briothers Died in Accident

दिल्ली रोड पर खरावड़ होटल के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़े कैंटर से बाइक टकराने पर हुए हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों और एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दोपहर एक बजे हुए हादसे में झज्जर के गांव मरहाणा निवासी 19 वर्षीय मंजीत उर्फ मोनू, 22 वर्षीय दिनेश उर्फ बंटी और एक 19 वर्षीय बहादुरगढ़ निवासी युवती प्रीति की मौत हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीजीआई भेज दिया। मरने वाले दोनों युवक चचेरे भाई हैं। दिनेश का भाई चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उसी की बाइक  पर तीनों सांपला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंजीत के पिता अजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा दोपहर को घर से किसी रिश्तेदार से रुपये लाने का नाम लेकर निकला था। इसके बाद मंजीत, दिनेश और एक युवती बाइक पर सवार होकर रोहतक से सांपला की तरफ जा रहे थे।

जैसे ही तीनों बाइक लेकर खरावड़ स्थित महेंद्रा फैक्ट्री के नजदीक पहुंचे तो यहां सड़क की साइड में एक कैंटर खड़ा था। स्पीड ज्यादा होने के कारण बाइक बेकाबू हो गई और सीधा कैंटर के पिछले हिस्से में जा भिड़ी।

राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार बाइक से दूर जा गिरे। सड़क पर लगने से तीनों के सिर फट गए। इस कारण तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

सुबह एसपी ऑफिस आया था मंजीत
हादसे में मरने वाला मंजीत सुबह एसपी ऑफिस में अपने दोस्त के साथ गया था। उसके दोस्त ने बताया कि मंजीत उसे दिल्ली बाईपास पर मिला था। इसके बाद मंजीत अपने दोस्त के साथ एसपी ऑफिस चला गया। यहां से मंजीत अपने भाई से यह कहकर चला गया कि वह अपने जीजा के कमरे पर जा रहा है।

आखिर में उसकी मौत की ही खबर आई। मंजीत के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। उसके तीन और भाई है। दिनेश का भाई चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत है। बंटी के एक साथी ने बताया कि बंटी बहादुरगढ़ में शिव चौक पर स्थित डीजे की दुकान पर ऑपरेटर का काम करता था।  

टूट गया हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी बिखरकर टुकड़े-टुकड़े हो गया।


गुरुद्वारा टिकाणा के सामने वृद्घा की मौत
वहीं, मंगलवार सुबह गुरुद्वारा टिकाणा के सामने एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार हो रही सब्जी मंडी निवासी 75 वर्षीय दर्शना देवी की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार एक युवक का पैर टूट गया। युवक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।


पुलिस के मुताबिक दर्शना देवी किसी काम से दुर्गा भवन के पास आई थी। काम खत्म करने के बाद वह वापस घर की तरफ जा रही थी।

जैसे ही वह ऑटो में बैठने लगी तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। साथ ही ऑटो से भिड़ गया। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक का पैर टूट गया। आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed