{"_id":"66c82bbc94d2757447b95fe8cadfacf9","slug":"treaten-of-bank-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन न देने पर बैंक कर्मियों को दी धमकी, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन न देने पर बैंक कर्मियों को दी धमकी, हंगामा
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
बार-बार चक्कर काटने के बावजूद लोन न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने शनिवार को बैंक अधिकारियों को धमकी दे दी। कर्मियों ने बताया कि उसने कहा कि या तो आज लोन दे दें, नहीं तो कल का दिन आपके लिए अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
वाक्या स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का है। व्यक्ति की धमकी से बैंक में हंगामा खड़ा हो गया। बैंक कर्मी काम छोड़कर उसे घेर कर बैठ गए। सूचना के बाद चौकी प्रभारी मुनेश साथी कर्मियों के साथ पहुंची।
विज्ञापन
इस दौरान धमकी देने वाला तो फरार हो गया, लेकिन उसके एक साथी को पुलिस चौकी ले गई। बाद में बैंक अधिकारियों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी तो उसे भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मामले को लेकर रविवार को दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव छुड़ानी के एक व्यक्ति ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में ऋण लेने के लिए फाइल जमा करा रखी है।
काफी समय से उसका ऋण केस अटका हुआ है। शनिवार को वह बैंक में आया और काम न बनने पर बैंक अधिकारियों को धमकी दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।