{"_id":"649e73f82276e4e5c1008c09","slug":"tragic-accident-in-jhajjar-scorpio-and-truck-collision-near-farukh-nagar-three-people-died-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में दर्दनाक हादसा: फरुखनगर के पास स्कॉर्पियो और कैंटर की टक्कर, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर में दर्दनाक हादसा: फरुखनगर के पास स्कॉर्पियो और कैंटर की टक्कर, तीन लोगों की मौत
Fri, 30 Jun 2023 02:36 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:36 PM IST
सार
झज्जर में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार अलीगढ़ से झाड़ली पावर प्लांट पर हेल्पर का काम करने के लिए निकले थे। लेकिन झज्जर गुरुग्राम सड़क मार्ग पर गौशाला के पास पीछे से एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे से बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर में गुरुग्राम रोड पर एक कैंटर व स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। जिससे स्कॉर्पियो पर सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के तालिब नगर गांव निवासी विष्णु, शौकीन, इशु, फिरोज, आफताब, यासीम, जितेंद्र व ललित घायल हो गए। घायलों को गाड़ी से निकालकर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जितेंद्र आफताब व फिरोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर सदर थाना प्रभारी सुंदर पाल, डीएसपी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
हादसे की सूचना के बाद पुलिस इस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए है। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। - शमशेर सिंह, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन