फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three Died in Accident at Jhajjar

झज्जर में हादसा: अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Fri, 17 Sep 2021 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 01:28 PM IST
सार

बवाना गांव निवासी राजमिस्त्री सुरेंद्र किसी अकेहड़ी मदनपुर गांव आ रहे थे वहीं नया गांव निवासी सुरेश व कृष्ण बाइक पर बहू गांव आ रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Three Died in Accident at Jhajjar
झज्जर में हादसे के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर जिले के अंतिम छोर पर बसे खेड़ा थ्रू गांव के पास कनीना रोड पर अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की रोहतक पीजीआई पहुंचने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। दो लोगों की पीजीआई में मौत के बाद साल्हावास पुलिस की एक टीम रोहतक पीजीआई पहुंची। जहां पर पुलिस में शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के बवाना गांव निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाला सुरेंद्र किसी काम के लिए अकेहड़ी मदनपुर गांव में बाइक पर सवार होकर आ रहा था। नया गांव निवासी सुरेश व कृष्ण अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए बहू गांव में आ रहे थे। जब वे खेड़ा थ्रू मोड़ के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेश व कृष्ण को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामकरण, निरीक्षक थाना प्रभारी, साल्हावास। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत 

छुछकवास गांव के पास एक खड़े ट्रक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन निवासी प्रमोद शर्मा चरखी दादरी से दिल्ली जा रहा था। जब वह अपनी बाइक पर बरानी मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में प्रमोद की मौत हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। उसके परिजनों के सामान्य अस्पताल में पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। 

प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed