फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thief in house

घर से नकदी और जेवरात चोरी

Mon, 14 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 14 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Thief in house

शहर के मेन बाजार में दुकान के ऊपर बने दुकान मालिक के मकान से लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोर घर से नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर गए। सूत्रों के मुताबिक, चोरों की सारी कारस्तानी का भेद जल्द ही खुल गया और एक के बाद तीनों धर लिए गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी का सामान बरामद करने में जुटी है।

विज्ञापन


मेन बाजार के निवासी हन्नी तनेजा निवास के नीचे तनेजा फुटवियर के नाम से जूतों की दुकान चलाते हैं। दुकान पर तीन सेल्समैन काम करते हैं। बताया जा रहा है कि हन्नी व उसके परिजन शनिवार की रात एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गुड़गांव गए थे।
विज्ञापन


देर रात जब वे घर लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। वह अलमारी खुली मिली जिसमें नकदी व परिवार के जेवरात रखे थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी के अलावा जेवरात पर हाथ साफ कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार हन्नी तनेजा ने बताया कि बातचीत में दुकान के एक नौकर की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं । इस पर पुलिस ने सभी नौकरों को काबू किया तो चोरी का परत दर परत खुलासा होता गया।

पुलिस के जरा से दबाव से ही एक नौकर ने चोरी में हाथ होना कबूल लिया और चोरी में शामिल दो अन्य साथियों के बारे में भी बता दिया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसके दोनों साथियों को धर दबोचा।

यूं काबू आया चोर
हन्नी के अनुसार, नौ दिन पहले यानी पिछले शनिवार को उनका परिवार अंबाला शादी में गया तो घर के दरवाजे का ताला और उसकी चाबी खो गई थी। जबकि सोमवार को दोनों चीजें दुकान में ही मिल गई।

उस समय हन्नी ने इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया और बात आई गई हो गई । मगर चोरी होते ही उन्हें इस मामले में दुकान के नौकरों के हाथ होने का शक हुआ, जो बाद में सही भी साबित हुआ।

पहले से था इरादा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि इनका चोरी का इरादा पहले से था और वे पिछले शनिवार को ही घर में चोरी करने वाले थे। मगर हरबंस लाल द्वारा अपने भाई सुंदर को घर में रखवाली के लिए छोड़कर जाने के कारण उनके मंसूबे धरे रह गए। इस बार रिश्तेदार की शादी में सबके जाने के कारण उनको मौका मिल गया और उन्होंने मौके का फायदा उठा चोरी कर डाली।

पूरी बरामदगी नहीं
चोरी होने के कुछ घंटों बाद ही चोर दबोच लिए जाने के बावजूद पुलिस चोरी का सारा सामान बरामद नहीं कर पाई है। दुकानदार हन्नी तनेजा के अनुसार करीब तीन लाख की बरामदगी बाकी है।


इसमें लाख से अधिक की नकदी और जेवरात अभी मिलने बाकी हैं। शहर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि सारा सामान बरामद किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed