फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Snached a car in Bhadurgarh

गाजियाबाद के युवक से बहादुरगढ़ में छीनी कार

Sun, 08 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिरसा से बहादुरगढ़ के रास्ते गाजियाबाद की ओर लौट रहे एक युवक से टोल प्लाजा के पास कुछ युवकों ने उसकी कार के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर छीन ली।
विज्ञापन


वारदात के बाद वह उसे जबरन अपने साथ ही कार में रोहतक की तरफ ले गए, लेकिन बीच रास्ते में अस्थल बोहर के नजदीक उसे कार से उतारकर फरार हो गए। वारदात से सहमे कार चालक ने पहले रोहतक पुलिस को बताया और बाद में वहां की पुलिस उसे बहादुरगढ़ लेकर पहुंची। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी अनिल एक कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर कार्य करता है।

बिजनेस के सिलसिले में वह गत दिवस सिरसा गया था। शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह रोहतक-बहादुरगढ़ से होता हुआ दिल्ली की ओर लौट रहा था तो बीच रास्ते में रोहद टोल प्लाजा के नजदीक पीछे से आई एक नीली गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने उसकी कार के आगे अड़ा दिया।

विज्ञापन


उसका आरोप है कि इनमें से एक युवक उसकी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया जबकि अन्य ने उसे पकड़ लिया। वो शोर मचाने लगा तो उन्होंने चुप रहने की धमकी दी। वे उसे वापस रोहतक की तरफ ले गए। जैसे ही वे अस्थल बोहर के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने उसे कार से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार छीनने वाले युवक उससे कुछ नकदी, उसके मोबाइल फोन की बैटरी भी निकाल ले गए। इस वारदात के बाद उसने किसी तरह से रोहतक पुलिस को अपने साथ आपबीती सुनाई। जिसके बाद वहां की पुलिस उसे सांपला पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची। बाद में बहादुरगढ़ पुलिस को भी घटना से अवगत कराया।


केस दर्ज कर जांच शुरू
आसौदा पुलिस चौकी प्रभारी अत्तर सिंह ने बताया कि इस मामले में गाजियाबाद निवासी अनिल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों कि खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कार छीनने वाले व्यक्तियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed