{"_id":"57a0b6ee4f1c1b5a7b2b9d24","slug":"saundhi-village-bahadurgarh-loot-bahadurgarh-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार का रुपयों से भरा बैग ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार का रुपयों से भरा बैग ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंधी गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल सवार बदमाश रुपये से भरा थैला लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरुखनगर ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर झज्जर से डीएसपी और दुलीना पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फरुखनगर का निवासी दयाराम मोटरसाइकिल से लाडपुर आया था। वापसी के दौरान वह गांव सौंधी के नजदीक से गुजर रही ड्रेन के पास शौच के लिए रुका। इस दौरान दयाराम ने अपना बैग मोटरसाइकिल पर रख दिया। बैग में 90900 रुपये थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक आए और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। दयाराम ने शोर मचाया तब तक वे निकल गए। सूचना पर फरुखनगर पुलिस मौके पर पहुंची मगर मामला झज्जर जिले का होने के चलते कुछ नहीं कर सकी और सूचना झज्जर पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डीएसी झज्जर राजीव कुमार, दुलीना पुलिस चौकी इंचार्ज रुपेश कुमार व सीआईए स्टाफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। दयाराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
लूटपाट की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात बाइक सवार युवकों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुलीना चौकी प्रभारी रुपेश का कहना कि दयाराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें जांच के लिए जुट गई है। झज्जर पुलिस को सूचना देने से पहले दयाराम ने फरुखनगर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर फरुखनगर से पुलिस मौके पर पहुंची मगर मौका देखने के बाद घटना को झज्जर जिले की पुलिस का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसी दौरान झज्जर पुलिस को सूचना देने में काफी समय लग गया और लुटेरे भागने में कामयाब हो गया। हालांकि सूचना मिलते ही झज्जर से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लुटेरों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन