{"_id":"3e9b3465193d0db0d6d6502546b4b946","slug":"poolice-not-reached-the-lootere-in-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी गिरफ्त में नहीं आए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे बाद भी गिरफ्त में नहीं आए लुटेरे
बहादुरगढ़ / ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सांखोल में मनी ट्रांसफर आफिस में हथियार के बल पर तीन युवकों द्वारा चार लाख का कैश लूटने की वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। इस वारदात से पुलिस के सुरक्षा दावों पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
इसके लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। यही नहीं जहां पर वारदात हुई है, उसके आसपास के क्षेत्र से डंप भी उठाने को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।
वारदात को सुलझाने के लिए साइबर सैल की पूरी मदद ली जा रही है। थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि इसी आफिस को दो बार निशाना बनाया गया है।
ऐसे में पुलिस कई पहलुओं को लेकर भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जहां पर यह वारदात हुई है वहां पुलिस राइडर को स्पेशल निर्देश दिए गए हैं वे हर आने-जाने वालों पर नजर बनाए रखे।
यदि उन्हें कोई संदिग्ध नजर आता है तो तुरंत उससे पूछताछ करें। बता दें कि कुछ माह के अंतराल में यह मनी ट्रांसफर आफिस दो बार लुटेरे का निशाना बन चुका है।
विज्ञापन
पहली वारदात में जहां सुरेंद्र से 2 लाख 55 हजार रुपये आफिस के बाहर से छीने गए थे तो शनिवार रात को जब उसका भाई सूरज गांव का ही लड़का मनीष बैठा था तो तीन हथियार बंद युवकों ने यहां से चार लाख का कैश लूट लिया है।
यहां पर दो बार हो चुकी वारदात से संचालक भी सकते में है। शनिवार रात को आफिस में घुसकर हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में सुरेंद्र के भाई सूरज के बयान पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यही नहीं सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए अपने स्तर पर जांच तेज कर दी है।