{"_id":"626860ec53d42a067a5ff5df","slug":"police-caught-child-murder-accused-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: किशोर ने की थी गोलू की हत्या, मां के बारे में अपशब्द कहने पर दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: किशोर ने की थी गोलू की हत्या, मां के बारे में अपशब्द कहने पर दिया था वारदात को अंजाम
Wed, 27 Apr 2022 02:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:45 AM IST
सार
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची। 18 अप्रैल को खाली प्लॉट में बच्चे का शव मिला था। हत्यारोपी किशोर को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र में 18 अप्रैल को हुई मासूम मनीष उर्फ गोलू की हत्या की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक गोलू की एक किशोर के साथ तकरार हो गई थी। इस दौरान गोलू ने उसकी मां के बारे में अपशब्द कहे इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और गोलू के सिर में ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। शव जलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
विज्ञापन
मंगलवार को सीआईए-2 प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी वसीम अकरम ने बताया कि एसपी वसीम अकरम से अनुसार इस मामले में पुलिस ने पूरी कॉलोनी और घटना स्थल के आसपास पूरा मुआयना किया। पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो एक किशोर बार बार वारदात स्थल के आसपास आता जाता नजर आया।
विज्ञापन
उसकी संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने इस संबंध में उससे बात भी की लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में पुलिस ने कुछ सख्ती दिखाई तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी की उम्र 15 साल है । गोलू अपने मामा के घर आता जाता था तो उस वक्त भी गोलू और आरोपी के बीच कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
18 अप्रैल की रात को भी गोलू और आरोपी में खटपट हो गई थी। गोलू वहां से भागकर मकान से कुछ दूर एक प्लॉट में जाकर छिप गया। तलाशते हुए आरोपी भी वहां पहुंच गया और उसने ईंट से गोलू के सिर पर प्रहार किया। ईंट लगते ही गोलू के सिर से रक्त बहने लगा। एक बार तो आरोपी वहां से चला आया था लेकिन दोबारा वापस गया और फिर से ईंट मार दी। तब तक चक्कर लगाता रहा, जब तक गोलू की सांस न थम गई। इसके बाद शव को जलाने की कोशिश की। एसपी के अनुसार हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। मामले में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने वारदात कुबूल कर ली है। आरोपी को बालसुधार गृह भेजा गया है।
शिकायत के डर से दोबारा जाकर मारी ईंट
एसपी के अनुसार आरोपी ने बताया कि गोलू ने तकरार के दौरान उसकी स्व. मां के बारे में अपशब्द भी कहे थे, इसलिए उसने गुस्से में आकर ईंट मार दी। गोलू घायल हो गया था वो शिकायत न करे इसलिए उसे दोबारा ईंट मार दी। एसपी के अनुसार आरोपी को बाल सुधारगृह भेज दिया है।
यह थी घटना
जौनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी राजकुमार एक मोहल्ले में किराये पर रहता है। 18 अप्रैल को सुभाष और उसकी पत्नी शकुंतला ड्यूटी गई थी। शाम को उनका इकलौता पुत्र 10 वर्षीय मनीष उर्फ गोलू लापता हो गया। इस संबंध में रात को अपहरण का केस दर्ज हुआ। अगली सुबह मकान के नजदीक खाली प्लॉट में मनीष का शव बरामद हुआ। सिर और चेहरे पर ईंट से प्रहार किया गया था। शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। इस संबंध में परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया था।