फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Poison tea, family gone ill, Jhajjar

रात को रिश्तेदार ने चाय बना पिलाई सुबह मां, तीन बच्चे मिले बेसुध, रेफर

Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 21 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Poison tea, family gone ill, Jhajjar
जहर - फोटो : bureau

गांव छारा में संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ से एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। शनिवार सुबह वे बेसुध अवस्था में मिले तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


चारों पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए ये अभी साफ नहीं हो पाया कि मां और उसके तीन बच्चों को किसी दूसरे ने जहरीला पदार्थ खिलाया है या उन्होंने खुद खाया है। सदर थाना पुलिस ने परिवार के मुखिया के बयान पर उसकी बुआ के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं महिला और उसके तीनों बच्चों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


छारा निवासी कर्मबीर गांव में ही मेहनत-मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात को उसके परिवार के सदस्य भोजन करके सोने के लिए बिस्तर पर चले गए। कर्मबीर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बुआ का लड़का धारे उनके घर दूध की थैली लेकर पहुंचा। यहां उसने चाय पिलाने के लिए निवेदन किया। जब कर्मबीर की बेटी चाय बनाने के लिए उठी तो उसने मना कर दिया और स्वयं चाय बनाने की बात कहकर खुद चाय बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय कर्मबीर की पत्नी संतोष, उसके दोनों बेटों जोगेंद्र, संदीप के अलावा बेटी अनीता ने भी पी। बताया गया है कि धारे ने भी उनके साथ चाय पी, लेकिन उसमें कुछ मिला हुआ था या नहीं इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। चाय पीने के बाद सभी सो गए, लेकिन शनिवार सुबह संतोष और उसके तीनों बच्चे बेसुध अवस्था में मिले।

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी
चार परिजनों को बेसुध हुए देखकर हर किसी को धक्का लगा। पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। परिवार के चारों सदस्यों को गंभीर हालत में लोग झज्जर के नागरिक अस्पताल में ले गए, लेकिन यहां से उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

जब पुलिस को इसका पता चला तो डीएसपी धीरज कुमार, थाना सदर एसएचओ रणधीर सिंह, मांडोठी पुलिस चौकी प्रभारी योमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां से कुछ सुराग जुटाने का प्रयास किया।


मांडोठी पुलिस चौकी प्रभारी योमेश कुमार ने बताया कि परिवार के जिन सदस्यों की चाय पीने के बाद हालत बिगड़ी है, वे फिलहाल पीजीआईएमएस रोहतक में उपचाराधीन हैं। चारों में से कोई भी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल घर के मुखिया कर्मबीर के बयान पर उसकी बुआ के बेटे धारे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने जाने के बाद पूछताछ में क्या कुछ निकलकर सामने आता है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed