फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder case: Along with BJP, names of Congress leaders also came in case

नफे सिंह राठी हत्याकांड: भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं के नाम भी आए सामने, बेटे जितेंद्र ने लगाए आरोप

Tue, 27 Feb 2024 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 11:56 PM IST
सार

बेटे जितेंद्र ने कांग्रेस नेता संदीप, बिजेन्द्र व भाजपा के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा पर साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अब तक 7 लोगों पर नामजद और 5 अज्ञात पर केस दर्ज कर चुकी है। परिवार के बयान पर पूछताछ शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder case: Along with BJP, names of Congress leaders also came in case
नफे सिंह राठी के घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में भाजपा नेताओं के साथ-साथ अब कांग्रेस नेताओं के नाम भी सामने आने लगे हैं। नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने अपने बयान में कांग्रेस नेता संदीप और बिजेंद्र राठी के साथ-साथ भाजपा से जुड़े नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा का नाम भी साजिशकर्ताओं में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही नफे सिंह के परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की गई है। हालांकि बेटे जितेंद्र राठी ने पुलिस सुरक्षा को नाकाफी बताया है।

विज्ञापन


इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार, स्व. मांगेराम के पोते गौरव राठी, राहुल राठी और बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मवीर राठी, मौजूदा अध्यक्ष सरोज राठी के पति रमेश राठी समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


अब इस मामले में नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने कांग्रेस से जुड़ी नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन शीला राठी के पति बिजेंद्र राठी और बेटे संदीप के साथ-साथ नगर परिषद के मौजूदा वाइस चेयरमैन राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा का नाम भी साजिशकर्ताओं में शामिल किया है। जितेंद्र राठी का कहना है कि यह लोग उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाते थे और साजिश रचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टरों से विवाद नहीं, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की आशंका
जितेंद्र राठी का कहना है कि उनका किसी भी गैंगस्टर से कोई विवाद नहीं है। नफे सिंह राठी हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम उछालने पर कहा कि उनका न तो किसी गैंग से किसी तरह का कोई झगड़ा है और न ही कोई लेनदेन। हालांकि इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि यह काॅन्ट्रैक्ट किलिंग है। जिन लोगों के नाम एफआईआर में शामिल हैं, उन्हीं में से किसी का कॉन्ट्रैक्ट किलर्स के साथ कोई पैसे का लेनदेन जरूर हुआ होगा।

कर्मवीर राठी के परिवार से चल रहा था प्राॅपर्टी विवाद
जितेंद्र राठी का कहना है कि उनका भाजपा के नेता एवं बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मवीर राठी, उनके बेटे कमल राठी और नगर परिषद की मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। उन्होंने नफे सिंह राठी के प्लाॅट पर कब्जा किया था। वह हमारे ऊपर प्लाॅट छोड़ने का दबाव बना रहे थे और प्लाॅट नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पूर्व मंत्री मांगेराम के परिवार पर भी साधा निशाना
जितेंद्र राठी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री मांगेराम के पोते गौरव राठी और बेटे सतीश राठी के साथ-साथ नगर परिषद की मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी ने यूपी में नफे सिंह राठी पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। झूठे मुकदमों के खिलाफ 27 फरवरी मंगलवार को हाईकोर्ट में नफे सिंह को साक्ष्य पेश करने थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या करा दी गई।

नफे सिंह राठी हत्याकांड के आरोपियों का प्रोफाइल

  • नरेश कौशिक : वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और बहादुरगढ़ से विधायक बने थे। फिलहाल रोहतक लोकसभा क्षेत्र के संयोजक हैं। झज्जर रोड पर स्थित आदर्श नगर में रहते हैं।
  • कर्मवीर राठी : बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। वर्तमान चेयरपर्सन सरोज राठी के चाचा ससुर जटवाड़ा मोहल्ला से हैं। 2019 में पार्षद का चुनाव हार गए थे।
  • कमल राठी : इनेलो राज में बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रहे कर्मवीर राठी के पुत्र हैं और नगर परिषद से भाजपा की चेयरपर्सन सरोज राठी के देवर हैं। पिछले दिनों यूपी के मुजफ्फरनगर में दर्ज नफे सिंह राठी के भांजे अजय पर जानलेवा हमले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
  • रमेश राठी : वर्तमान चेयरपर्सन सरोज राठी के पति हैं। गोधन सेवा समिति के प्रधान हैं। 2019 में पार्षद का चुनाव लड़ा था और हार गए थे।
  • सतीश राठी : पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम नंबरदार के पुत्र हैं। काफी समय तक इनेलो पार्टी से जुड़े रहे हैं। 4 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए हैं।
  • गौरव राठी : पूर्व मंत्री मांगेराम नंबरदार के पौत्र हैं और जगदीश नंबरदार के पुत्र हैं। गौरव ने जनवरी में नफे सिंह राठी और अजय पर रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पेशे से वकील हैं।
  • राहुल राठी : पूर्व मंत्री मांगेराम नंबरदार के पुत्र जगदीश नंबरदार के पुत्र हैं। राहुल राठी, गौरव राठी का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed