फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder: Youth shot dead in Jhajjar of Haryana

Murder in Haryana: झज्जर में युवक की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन के चलते की वारदात

Sat, 25 Feb 2023 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 08:25 PM IST
सार

मारौत गांव के युवक ने छुछकवास और ग्वालीशन के बीच वारदात को अंजाम दिया। मूल रूप से रोहतक जिले के मोखरा गांव का रहने वाला युवक फिलहाल चरखी दादरी में रहता था। रोहतक पीजीआई में दम तोड़ा।

विज्ञापन
Murder: Youth shot dead in Jhajjar of Haryana
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में गांव छुछकवास व ग्वालीशन के बीच शनिवार देर शाम को पैसों के लेनदेन के चलते 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो कारों में सवार होकर युवकों के बीच आपस में कहासुनी हो गई और कार में सवार युवक को दूसरी कार में सवार होकर आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक शराब बेचने का कार्य करते थे। मृतक के परिजनों के बयान न हो पाने के कारण पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस टीम मौका मुआयना करने के बाद रोहतक पीजीआई पहुंच गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


रोहतक जिले गांव मोखरा निवासी सुमित पुत्र खजान सिंह व मारौत निवासी बंटी का सुमित के साथ पैसों का लेनदेन था। पैसे लेने के लिए सुमित अपने साथियों के साथ गांव मारौत में आया हुआ था। जब बंटी के दो साथी और सुमित गाड़ी में बैठे हुए थे तो बंटी ने सुमित को गोली मार दी। जिससे सुमित की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुमित फिलहाल चरखी दादरी जिले के गांव पैंतावास में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव छुछकवास व ग्वालीशन के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर मारौत के बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुमित को गोली मार दी। वारदात में सुमित की मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - जितेंद्र सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, थाना बेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed