फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder accused commits suicide in Jhajjar Jail of Haryana

जेल में की आत्महत्या: हत्यारोपी ने फंदा लगा कर दी जान, बैडशीट से रसोई के जंगले पर लगाया फंदा

Thu, 16 Dec 2021 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 10:24 PM IST
सार

आरोपी का बीमारी के चलते जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। लाइन पार क्षेत्र में एक माह पूर्व महिला किरायेदार की हत्या के आरोप में वह जेल में बंद था।

विज्ञापन
Murder accused commits suicide in Jhajjar Jail of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक माह पूर्व बहादुरगढ़ लाइन पार क्षेत्र में एक महिला किरायेदार की हत्या के मामले में हरियाणा के झज्जर की दुलीना जेल में बंद एक आरोपी ने गुरुवार को जेल में ही फंदा लगाकर जान दे दी है। आत्महत्या किये जाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


घटना के बाद जेल प्रबंधन ने मामले की सूचना दुलीना पुलिस को दी। इस मामले की जांच करने के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी जेल पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिये झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान निरंजन पुत्र मुंशीराम निवासी केखड़ा जिला गया, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः पेपर सॉल्वर गैंग: सरगना के साथियों की तलाश में मध्यप्रदेश में दबिश, आरोपी को साथ लेकर गई एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि हत्या के आरोप में जेल में बंद निरंजन का जेल के ही अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसने अस्पताल की बैडशीट से रसोई के जंगले पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 12 नवंबर को उसने बहादुरगढ़ लाइन पार क्षेत्र में अपनी एक महिला किरायेदार की हत्या कर दी थी।


घटना के बाद से ही वह जेल में बंद था। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल बुलाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बहादुरगढ़ लाइन पार पुलिस थाने में दर्ज महिला की हत्या के मामले में दुलीना जेल में बंद आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। - सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed