फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   loot of 4 lacks

मनी ट्रांसफर ऑफिस में पिस्तौल दिखाकर चार लाख की लूट

Sun, 03 Jan 2016 12:38 AM IST
बहादुरगढ़ / ब्यूरो
बहादुरगढ़ / ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

शहर से लगे हुए गांव सांखोल में मनी ट्रांसफर ऑफिस से तीन युवक हथियार के बल पर लगभग चार लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए। पांच महीने में इस ऑफिस की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए जांच शुरू कर दी। आरोपियों की धर पकड़ के लिए नाकेबंदी भी की गई। हालांकि देर रात तक लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन



मनी ट्रांसफर ऑफिस संचालक सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-6 की तीसरी पुलिया के नजदीक स्मार्ट शॉप के नाम से मनी ट्रांसफर ऑफिस खोल रखा है।

शनिवार को वह दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के घर कार्यक्रम शरीक होने गया था। आफिस में उसका भाई सूरज व पड़ोसी मनीष बैठे हुए थे। रात करीब पौने 9 बजे बाइक पर सवार होकर तीन युुवक ऑफिस में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने हेलमेट पहना था तो वहीं एक ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। सुरेंद्र का आरोप है कि तीनों के हाथों में हथियार थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर दोनों युवकों को डरा धमकाकर रखा हुआ लगभग चार लाख रुपये का कैश लूट लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

पीड़ित ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। सुरेंद्र का कहना है कि जब वह घर से ऑफिस की तरफ आ रहा था तो बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक युवक को उन्होंने काले रंग की कार में भाग कर बैठते हुए देखा। बता दें इससे पहले भी इसी आफिस को 15 अगस्त को लुटेरों ने निशाना बनाया था।

 कार्यालय के बाहर से वे दो लाख 55 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हुआ कि फिर से आफिस को निशाना बनाया गया।

शनिवार की देर शाम हुई इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मचा रहा। जानकारी मिलने पर डीएसपी सुरेश कुमार, थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह, एसओजी प्रभारी सतीश कुमार, चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह सहित अन्य पुुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस अधिकारियों ने यहां लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला। बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवकों के हाथ में हथियार दिखाई दे रहे हैं।

जिस नंबर की काले रंग की कार का सुरेंद्र ने जिक्र किया है उस नंबर की कोई काली कार नहीं मिली। डीएसपी सुरेश कुमार का कहना है कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास है। पुलिस कई पहलुओं का लेकर मामले की जांच कर रही है।
वीरेंद्र, चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed