फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kisan Andolan: Jind Farmer commits Suicide in Bahadurgarh of Haryana

टीकरी बॉर्डर पर किसान ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट पर लिखा- सरकार दे रही तारीख पर तारीख

Sun, 07 Feb 2021 11:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Jind Farmer commits Suicide in Bahadurgarh of Haryana
किसान आंदोलन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के बहादुरगढ़ में कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार से नाराज एक किसान ने फांसी लगा ली। किसान ने सेक्टर-9 बाईपास के पार्क में पेड़ से लटककर जान दे दी। किसान की पहचान जींद के सिंघवाल गांव के कर्मबीर के तौर पर हुई। मृतक कर्मबीर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट पर लिखा है कि सरकार तारीख पर तारीख दे रही है। पता नहीं कब ये काले कानून रद्द होंगे। जब तक काले कानून रद्द नही होंगे। तब तक यहां से नहीं जाएंगे। उधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन


दो और किसानों की मौत
टीकरी बॉर्डर पर ही दो और किसानों की मौत की खबर है। इनमें एक किसान पंजाब के संगरूर और दूसरा मोगा जिले का रहने वाला था।  मृतकों में एक की आयु 60 और दूसरे की 70 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसा और जींद के किसान की गई जान
पंजाब के रहने वाले एक किसान की मौत नया गांव चौक के नजदीक बस की चपेट में आने से हुई तो वहीं जींद जिले के रहने वाले एक किसान की हृदयाघात से मौत होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 

पंजाब के मानसा जिले के गांव बाघड़ा के रहने वाले किसान बबली सिंह टीकरी बार्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल थे। वह बहादुरगढ़ बायपास पर नयागांव चौक के नजदीक किसानों के जत्थे में ठहरे थे। दो फरवरी को आंदोलन में हिस्सा लेने बहादुरगढ़ आए थे। 

शुक्रवार की दोपहर बाद बबली अपने साथी किसान मेजर सिंह के साथ लंगर का सामान लेने जा रहे थे। जब वे नयागांव चौक के पास सड़क पार कर रहे थे तो इसी दौरान बादली की तरफ से आ रही बस की चपेट में आ गए। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


जींद के गांव मोहनगढ़ के किसान रणधीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया गया है कि रणधीर सिंह तीन सप्ताह से टीकरी बार्डर पर लगभग हर रोज किसानों की सभा में भाग लेते थे। रणधीर सिंह की मौत की असल वजह का अभी पता नहीं लग पाया है। हृदयाघात होने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed