फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Two accused arrested for hitting police vehicle

झज्जर: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Oct 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 09:46 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिरपाल व अंकित निवासी साकरोड जिला चरखी दादरी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Jhajjar: Two accused arrested for hitting police vehicle
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

झज्जर में लापरवाही व बदनीयती से गाड़ी चलाकर शहर झज्जर में रात्रि ड्यूटी के दौरान गश्त पर तैनात पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि 27-28 सितंबर 2023 की रात को पुलिस की ईआरवी की गाड़ी रात्रि ड्यूटी पर तैनात थी।
विज्ञापन


गश्त के दौरान ईआरवी की गाड़ी मुख्य बाजार झज्जर वाली गली से सिलानी गेट की तरफ जा रही थी। उसी समय सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी मुख्य बाजार की तरफ आ रही थी, जिसके पीछे पुलिस की राइडर लगी हुई थी। जब उस गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई तो गाड़ी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी को मुख्य बाजार की तरफ भगा ले गया।
विज्ञापन


छिक्कारा चौक के नजदीक से एसएचओ ने भी उसे रोकने की कोशिश की, परंतु चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। जब ईआरवी गाड़ी को उस गाड़ी के आगे लगाकर रुकवाने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने सरकारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा किया गया तो चालक व अन्य उस गाड़ी को गुड्डा फ्लाईओवर के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में दो आरोपी पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed