फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar police arrested accused who carrying drugs in jail, prisoner hidden ganja in sandal

Jhajjar: पुलिस ने जेल में नशा ले जाने वाले आरोपी को किया काबू, बंदी ने सेंडल में छुपाया था गांजा

Fri, 05 May 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 11:58 AM IST
सार

झज्जर जेल से बंदी को न्यायालय के समक्ष पेशी भेजा गया था। बंदी को एसआई पुष्पराज द्वारा जेल ले जाया गया था और पेशी के बाद बंदी को प्रधान सिपाही धर्मबीर ने जेल में बंद करवाया है। बंदी को जब जेल में बंद कराने के लिए ड्योढ़ी में लाया गया और उसकी तलाश ली तो सेंडलों में काफी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा मिला है।

विज्ञापन
Jhajjar police arrested accused who carrying drugs in jail, prisoner hidden ganja in sandal
झज्जर जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर जिला कारागार दुलीना में तलाशी के दौरान एक बंदी को सेंडल में गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। जेल अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर हत्या का माला दर्ज है और यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन चल है। हालांकि इस मामले ने पुलिस सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बंदी के पास गांजा कैसे पहुंचा, क्योंकि उसे जेल से अदालत में पेश करने के लिए लाया गया था और अदालत से उसे पुलिस सुरक्षा के बीच ही वापस जेल ले जाया गया है।

विज्ञापन


सेंडल में छुपा कर बंदी ले जा रहा था जेल में, तलाशी के दौरान पकड़ा
जेल अधीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि विचाराधीन बंदी अंकित पुत्र विजय उर्फ विजयपाल, निवासी अमादल शाहपुर थाना साल्हावास हाल समय जिला जेल झज्जर में बतौर विचाराधीन बंदी बंद है। उसके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट पर देने के लिए अदालत से मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस ने किया था अदालत में पेश, तलाशी के दौरान पकड़ा गया बंदी
उक्त बंदी को वीरवार को न्यायालय के समक्ष पेशी भेजा गया था। बंदी को एसआई पुष्पराज द्वारा जेल ले जाया गया था और पेशी के बाद बंदी को प्रधान सिपाही धर्मबीर ने जेल में बंद करवाया है। बंदी को जब जेल में बंद कराने के लिए ड्योढ़ी में लाया गया और उसकी तलाश ली तो सेंडलों में काफी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा मिला है। जब उससे पूछा गया तो उसने हवलदार सतप्रकाश ने यह मादक पदार्थ देने के बारे में बताया। जेल अधीक्षक ने शिकायत में कहा है कि मामले से ऐसा प्रतीत होता है कि सतप्रकाश हवलदार का उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ जेल के अंदर पहुंचाने में सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए आवेदन कर दिया है। अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद पुलिस कर्मी का क्या रोल है वह सामने आ पाएगा। - सुंदरपाल, थाना प्रभारी, सदर झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed