{"_id":"581cd98b4f1c1bd6354370fd","slug":"jhajjar-news-women-flood-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के तेज बहाव के साथ बह गई नहर किनारे कपड़े धो रही महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के तेज बहाव के साथ बह गई नहर किनारे कपड़े धो रही महिला
Sat, 05 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने के बाद ओबरा बांध के फाटक खोल दिए गए।
Link Copied
नहर की पटरी पर एक महिला कपड़े धोते हुए पैर फिसलने के कारण नहर में बह गई। महिला बेरी उपमंडल के पहाड़ीपुर गांव की निवासी है। देर शाम तक महिला को नहर में ढूंढने के लिए छुछकवास चौकी पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शाम ढलने के कारण इसे रोकना पड़ा। अब शनिवार सुबह फिर से नहर में महिला की तलाश की जाएगी। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार गांव पहाड़ीपुर निवासी वेदपाल की पत्नी प्रमिला शुक्रवार दोपहर जेएलएन नहर के किनारे कपड़े धोने के लिए गई थी। वहां पर कपड़े धोते हुए अचानक महिला का पैर फिसल गया और नहर में बहाव तेज होने के कारण बहाव के साथ ही नहर में बह गई। चूंकि नहर का जलस्तर पिछले कई दिनों से बढ़ा हुआ था, ऐसे में महिला के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही छुछकवास चौकी इंचार्ज पवन कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला की तलाश की, लेकिन महिला का पता नहीं लग सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शाम को अंधेरा छा जाने के कारण तलाशी का काम पूरा नहीं हो सका। अब शनिवार की सुबह से ही महिला को तलाशने की कार्रवाई आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।