फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, wine, arrested, jhajjar

530 पेटी अवैध शराब सहित तीन आरोपी काबू

Wed, 28 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीआईए टीम ने अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 530 शराब की पेटियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जलौर सिंह, लखविंदर व हरमन सिंह के तौर पर की गई है। आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से जलौर सिंह को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है तथा दो आरोपियों लखविंदर व हरमन सिंह को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

सीआईए की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करके एक ट्राला द्वारा पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए झज्जर की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि जलौर सिंह पुत्र बूटा सिंह जोकि ट्रॉला गाड़ी के मालिक है, चालक लखविंदर सिंह पुत्र काला सिंह तथा क्लीनर हरमन सिंह पुत्र बलजीत सिंह तीनों निवासी गांव कोटली जिला मुक्तसर पंजाब अवैध शराब की तस्करी का धंधा करते हैं। तीनों अवैध शराब की पेटियों को मक्का से भरी बोरियों से भरकर गुजरात की तरफ जाएंगे। जिसके बाद टीम ने कार्यवाही की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed