{"_id":"57ec08ac4f1c1b9074573eaf","slug":"jhajjar-news-suciede-train-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट भी छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट भी छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर किसी ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। उसके पास से मिले बैग, कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया बल्कि इसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या किए जाने का जिक्र किया हुआ था। पुलिस ने इत्तफाक मानकर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया।
जीआरपी से जांच अधिकारी उप निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव सांखोल के नजदीक अप लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। शव के नजदीक ही एक बैग, उसमें कुछ किताबें, कागजात, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। जिस पर संपर्क किया गया तो मृतक की पहचान मांडोठी निवासी साहिल (18) वर्ष के रूप में हुई। उसका पिता किसी फैक्टरी में काम करता है। सूचना के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।
घर से पढ़ने के लिए निकला था
पिता हेमंत ने कहा कि साहिल मंगलवार की सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। सोचा कि किसी परिचित के पास ठहर गया होगा, लेकिन उसे क्या पता कि वह ऐसा कदम उठाएगा।