फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, student, injured, jhajjar

छात्रों के आपसी विवाद में एक छात्र घायल

Wed, 28 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले के गांव कबलाना स्थित गंगा इंस्टीट्यूट में एक समुदाय विशेष से संबंध रखने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी से नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। जिसमें एक छात्र को काफी चोटें भी आई। जिसे साथी छात्रों की मदद से शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद टीम ने संस्थान का दौरा भी किया और पीड़ित छात्र सहित अन्य छात्रों से भी बातचीत की। बाद में किसी भी पक्ष की ओर से लिखित में शिकायत नहीं दिए जाने के चलते आपसी सहमति से ही मामले को रफा-दफा कर दिया गया। उधर, पुलिस ने मामले में पूरी नजर बनाए रखी है। एहतियात के तौर पर संस्थान प्रबंधन को भी सुरक्षा से जुड़े पहलू पर कड़े निर्देश दिए गए हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटना की कोई पुनरावृत्ति नहीं हो। इसका भी ध्यान रखे जाने की बात कही गई है। इधर, यह मामला दिन भर खूब चर्चा का विषय भी बना रहा। उल्लेखनीय है कि गांव कबलाना स्थित गंगा इंस्टीट्यूट में  हरियाणा सहित आस-पास के प्रदेशों के भी छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को यहां मैस में खाना खा रहे छात्रों के दो गुटों के बीच पानी डाले जाने को लेकर कोई विवाद प्रारंभ हुआ। मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद इस हद तक जा बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मार पीट होने लगी। एक छात्र को चोट भी आई। मामला बढ़ता हुआ देख संस्थान में मौजूद रहे अन्य छात्रों ने बीच बचाव किया और प्रबंधन को भी इसकी जानकारी दी गई। डीएसपी राजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचते स्थिति का जायजा भी लिया। 
विज्ञापन



डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। जिसमें एक छात्र को चोट भी आई। चूंकि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला निपट गया है। इसलिए कोई पुलिस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होने पाए। विशेष तौर पर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed