फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, murder, fire, jhajjar

दादरीतोए गांव में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

Sun, 20 Nov 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, news, murder, fire, jhajjar
murder
झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर गांव दादरी तोए में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग मौके पर लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन

आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बताया जाता है कि मूल रूप से दादरीतोए गांव निवासी राजेंद्र को शनिवार देर सायं अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। राजेंद्र पर हमला करने वाले कितने थे यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। राजेंद्र दिल्ली पुलिस में तैनात था। इससे पहले उसके एक बेटे की हत्या हो चुकी है। परिवार में हुई इस दूसरी हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस की विभिन्न टीमें अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि राजेंद्र की हत्या हुई है। जांच की जा रही है। अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं है। विभिन्न दृष्टिकोणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed