फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Jagdish Numberdar suicide case, police raided many places

Jhajjar: जगदीश नंबरदार आत्महत्या मामला, पुलिस ने कई जगह दी दबिश, नहीं मिले आरोपी

Sun, 15 Jan 2023 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 11:57 PM IST
सार

सभी टीमों को टारगेट दिए हैं, आजकल में कार्रवाई आगे बढ़ेगी। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत छह के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट हैं। जगदीश ने 11 जनवरी को अपने कार्यालय में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। 

विज्ञापन
Jhajjar: Jagdish Numberdar suicide case, police raided many places
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मंत्री मांगेराम के पुत्र जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पुलिस टीमों ने रविवार को भी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस का कहना कि आजकल में इस मामले में कार्रवाई जरूर आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन


जगदीश नंबरदार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में शहर थाना बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों में जिला पुलिस के उप निरीक्षक अश्विनी कुमार, महेंद्र राठी, श्याम पटवारी, राजू बंगाली और अजय दलाल उर्फ सोनू शामिल हैं।
विज्ञापन


जगदीश ने 11 जनवरी को अपने कार्यालय में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने घटना के अगले ही दिन अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी करवा लिए थे। एसआईटी के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्द्धन ने बताया कि तभी से इस मामले में जांच चल रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। रविवार को भी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी यशवर्द्धन ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी के सभी सदस्य और अपराध शाखा पुलिस अलग-अलग टारगेट देकर छापे मार रहे हैं। कॉल डिटेल की मदद भी ली जा रही है। आजकल में कुछ न कुछ बात बनने की संभावना है। शनिवार को बहादुरगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता के मौके पर राठी के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस तैनात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed