फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar, hindi news,dead body, Jhajjar

माइनर में दो शव मिलने से सनसनी

Fri, 15 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 15 Apr 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
दुल्हेड़ा माइनर में वीरवार को एक साथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर आसपास के काफी लोग भी जमा हो गए। शवों की हालत काफी खराब थी और गली सड़ी अवस्था में थे। दोनों शवों में से एक की तो ये हालत थी कि पुलिस पहचान नहीं कर पाई की वह शव महिला का है या पुरुष का, क्योंकि वह कंकालनुमा स्थिति में था। हालांकि पुलिस ने महिला का शव होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन



थाना सदर में कार्यरत एवं जांच अधिकारी उप निरीक्षक धर्म सिंह ने बताया कि माइनर के बेलदार ने सूचना दी कि गोयला कलां व खेड़ी जट्ट के बीच में दुल्हेड़ा माइनर में पुलिया के नीचे दो शव अटके हुए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। मृतक व्यक्ति का शव सप्ताह भर पुराना प्रतीत होता है। उसके शरीर पर सफेद रंग का कुर्ता पायजामा है। जबकि दाहिने पैर का अंगुठा पहले से ही कटा हुआ है। उसकी आयु 40 से 50 साल के बीच आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे शव की हालत काफी खराब थी। वह लगभग 20 दिन पुराना लगता है।
विज्ञापन


उसके शरीर पर नाममात्र ही कुछ बचा है। शव कंकाल में तब्दील हो चुका है। उन्होंने अंदेशा जताया कि यह शव किसी महिला का हो सकता है। फिलहाल दोनों शवों को माइनर से बाहर निकालकर उन्हें पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार ये शव पीछे से कहीं बहकर यहां आए हैं और माइनर की पुलिस के नीचे अटक गए। उनकी मौत नहाते समय डूबने से हुई है या फिर इसके पीछे कोई और कारण तो नहीं रहे हैं इसको लेकर अभी कुछ भी पता नहीं है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसकी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता की जुटाएंगे जानकारी
पुलिस के अनुसार शवों की पहचान के लिए आसपास के पुलिस स्टेशनों, चौकियों व दिल्ली व दूसरे प्रदेशों की पुलिस से भी संपर्क साधा जाएगा। उनके यहां से कोई पुरुष व महिला तो लापता नहीं है इसको लेकर भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed