{"_id":"696b1cd976d538a92206b247","slug":"jhajjar-encounter-case-ig-ambala-pankaj-nain-and-sp-ambala-arrived-for-investigation-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में मुठभेड़ मामला: रोहतक आईजी और एसपी झज्जर पहुंचे, BJP प्रवक्ता के भाई पंकज को पैर में लगी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर में मुठभेड़ मामला: रोहतक आईजी और एसपी झज्जर पहुंचे, BJP प्रवक्ता के भाई पंकज को पैर में लगी थी गोली
Sat, 17 Jan 2026 10:53 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:53 AM IST
सार
पुलिस टीम ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की, जिसके दौरान दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पंकज के पैर में गोली लगी, जबकि एएसआई प्रवीण को भी गोली लगने से चोट आई। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
झज्जर पहुंचे अंबाला IG व SP
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा मामला सामने आया है। वीरवार रात को झज्जर जिले में पुलिस टीम और एक आरोपी के बीच फायरिंग हुई, जिसमें भाजपा प्रवक्ता के भाई पंकज को पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस के एएसआई प्रवीण भी इस घटना में घायल हो गए। घटना के बाद रोहतक आईजी और एसपी झज्जर पहुंचे उच्च स्तरीय जांच के लिए मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी घटनास्थल और संबंधित होटल में गहन जांच कर रहे हैं। जांच में एसीपी झज्जर भी उनके साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की, जिसके दौरान दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पंकज के पैर में गोली लगी, जबकि एएसआई प्रवीण को भी गोली लगने से चोट आई। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन