{"_id":"58052a834f1c1b562c703403","slug":"jhajjar-crime-tractor-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने कट मारा, बेकाबू कार पेड़ से टकराई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने कट मारा, बेकाबू कार पेड़ से टकराई
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हिसार से गुरुग्राम जा रहा परिवार हादसे में बाल बाल बच गया। परिवार के पांच सदस्य गाड़ी में सवार थे जो दुर्घटना के बाद काफी डर गए हैं। परिजनों ने बताया कि जैसे ही उनकी गाड़ी बाढ़सा गांव के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी गाड़ी के सामने आकर कट मार दिया। जिसके बाद गाड़ी चला रहा युवक घबड़ा गया और गाड़ी को बचाने का प्रयास किया मगर वह पूरी तरह से विफल रहा। जिसके कारण युवक अपनी गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद उनकी कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ी में सवार परिवार को गाड़ी से बाहर निकाला। ट्रैक्टर चालक भी मौके से फरार हो गया।
ट्रक पलटने से चालक घायल
संतुलन बिगड़ जाने के कारण एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने के कारण चालक घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार बीती रात कबाड़ से भरा एक ट्रक दिल्ली की ओर से बादली की ओर आ रहा था। ट्रक ढांसा बार्डर पर बने ढाबे के पास पहुंचा पलट गया। ट्रक के पलट जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ट्रक पलट जाने के कारण जहां एक ओर ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया वहीं दूसरी ओर ट्रक में भरा कबाड़ सड़क पर आ गिरा। जिसके कारण राहगीरों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात हुए इस हादसे में ट्रक चाल को घायल हो गया जिस राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।