{"_id":"57702a0b4f1c1bcb7379b015","slug":"jhajjar-crime-innvoa-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार जाने के लिए गाड़ी हायर की, रास्ते में गन प्वांइट पर लूट ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार जाने के लिए गाड़ी हायर की, रास्ते में गन प्वांइट पर लूट ली
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात दो लुटेरों ने गन प्वाइंट पर गाड़ी छीन ली। लुटेरों ने झज्जर-दादरी रोड पर स्थित गांव अच्छेज के पास कार ड्राइवर को रात में खेतों में उतार दिया और गाड़ी को लेकर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने आस पास के लोगों से फोन लेकर कंट्रोल रूम में गाड़ी छीनने की सूचना दी। जिसके बाद जिला उपपुलिस अधीक्षक हंसराज, थाना प्रभारी कुलबीर सिंह, चौकी इंचार्ज रामपाल मौके पर पहुंचे और चालक से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में जीपीआरएस भी लगा है, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की लोकेशन ट्रेस की तो गाड़ी की लोकेशन गांव ग्वालिशन के आस-पास खेतों की आ रही थी। पुलिस ने गांव ग्वालिशन के खेतों में पुलिस चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन ना ही लुटेरों का सुराग मिला ना ही गाड़ी बरामद हो पाई। पुलिस को आशंका है कि लुुटेरे गाड़ी में लगे जीपीआरएस सिस्टम को उखाड़ कर गांव ग्वालिशन के खेतों में फेंककर भाग गए। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। फिलहाल बेरी पुलिस ने बिहार निवासी टैक्सी ड्राईवर की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर केस कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले का निवासी रासलाल पिछले करीब 15 वर्षों से गुड़गांव में टैक्सी चलाता है और पिछले करीब 7 महीने से गुड़गांव निवासी विनोद खन्ना की गाड़ी चलाता है। शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे दो अज्ञात हरिद्वार के लिए उसकी इनोवा टैक्सी को किराये पर लिया।
दोनों युवक उसे यह कहकर झज्जर की ओर लाए कि उन्हें अपने परिवारों को भी साथ लेना है। ऐसे में उन्होंने ड्राईवर को रास्ता भी स्वयं ही बताते रहने के लिए कहा। देर रात जब वह टैक्सी को लेकर जहाजगढ़ से दादरी रोड पर गांव अच्छेज के पास पहुंचे तो खेतों की ओर गाड़ी मुड़वाकर दोनों ने ड्राईवर को हथियार दिखाते हुए उसे खेतों में ही उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
गांव अच्छेज-पहाडीपुर के पास गाड़ी छीनने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और गाड़ी छीनने की सूचना पर जिले में नाकाबंदी करवा दी गई थी और पीड़ित चालक की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर केस कर लिया गया हैं।
छुछकवास चौकी इंचार्ज रामपाल