फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Husband shot wife in Bahadurgarh

बहादुरगढ़: गृह क्लेश में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर, संयुक्त परिवार में रहने से परेशान थी महिला

Thu, 07 Jul 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 10:51 PM IST
सार

पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज काबू किया है। कहा जा रहा है कि महिला संयुक्त परिवार में रहने से परेशान थी। अलग होने की जिद के कारण कहासुनी होती थी। गोली महिला के सिर के पिछले हिस्से के आरपार हो गई।

विज्ञापन
Husband shot wife in Bahadurgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के गांव टांडाहेड़ी में एक महिला को उसके पति ने घरेलू कहासुनी के चलते  गोली मार दी। गोली उसके सिर के पिछले हिस्से से आरपार हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

आरोपी वीरेंद्र संयुक्त परिवार में रहता है। बहादुरगढ़ सदर प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि घर में 18 सदस्य हैं। वीरेंद्र और नीतू की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। दो बेटे हैं। नीतू संयुक्त परिवार से अलग रहना चाहती थी। परिवार में काम करके थक जाती थी तो वीरेंद्र से अलग होने की बात करती थी जिस पर झगड़ा हो जाता था।

विज्ञापन

 

गुरुवार की  सुबह भी वह इसी बात को लेकर झगड़ा कर रही थी। इसी के चलते वीरेंद्र ने तैश में आकर उसे गोली मार दी। गोली सिर के पिछले हिस्से से आरपार हो गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने के आरोप में वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे 25 वर्षीय नीतू पत्नी वीरेंद्र के सिर में गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली थी। वह बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्वजनों से बातचीत की। नीतू बयान देने की हालत में नहीं थी।

 

ऐसे में उसके पिता मंजीत ने बताया कि नीतू का पति वीरेंद्र उसके साथ झगड़ा रहता था। इसी घरेलू कहासुनी में उसके पति ने ही उसे घर में रखी अवैध पिस्तौल से गोली मारी है। जब पुलिस ने वीरेंद्र को पकड़ा तो उसने बताया कि दो-तीन साल पहले बिहार से आने वाले कामगारों से उसने यह पिस्तौल ली थी। घर में रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed