फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, crime, barahi shooting, jhajjhar/bahadurgrah

बराही में युवक पर दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

Mon, 11 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime, barahi shooting, jhajjhar/bahadurgrah
अपराध - फोटो : Bureau
गांव बराही में रविवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं। युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को गर्दन, पेट व पांव में तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव बराही में बोमनोली रोड पर निर्मित गोशाला के उत्सव में रविवार को रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विधायक नरेश कौशिक को भी भाग लेना था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव का कृष्ण पुत्र तेज सिंह भी अन्य ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम स्थल के दरवाजे पर खड़ा था। इस बीच एक स्विफ्ट कार आकर गेट के पास रुकी। उसमें तीन-चार युवक सवार थे।
विज्ञापन


कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार में से दो युवक उतरे और कृष्ण पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौंछार शुरू कर दी। कृष्ण घायल होकर गिर पड़ा। हर तरफ भगदड़ मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। कुछ ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल कृष्ण को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र की नाकाबंदी की, मगर एक बार फिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे और पुलिस के हाथ खाली ही रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कृष्ण के खिलाफ भी 2005 में हत्या का अभियोग अंकित हुआ था।


फिलहाल कृष्ण खेतीबाड़ी कर परिवार का पोलन-पोषण करता था। इलाके में लगातार बेखौफ होते जा रहे बदमाशों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि वह दिनदहाड़े और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर भी वारदात करने से नहीं घबराते। गांव बराही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान करके उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed