{"_id":"670bd4c954b2694f68099704","slug":"haryana-10-lakh-extortion-money-demanded-from-school-operator-in-the-name-of-jailed-murdere-accused-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जेल में बंद हत्यारोपी के नाम पर स्कूल संचालक से मांगी 10 लाख रंगदारी, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: जेल में बंद हत्यारोपी के नाम पर स्कूल संचालक से मांगी 10 लाख रंगदारी, दो पर केस दर्ज
Sun, 13 Oct 2024 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 07:40 PM IST
सार
झज्जर के झाड़ली गांव में दो लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पंचायत में भाग लेते लोग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के साल्हावास क्षेत्र के झाड़ली गांव के एक निजी स्कूल संचालक से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुकेश हत्याकांड के मामले में जेल में बंद आरोपी हनुमान के नाम पर रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
रईया निवासी निजी स्कूल संचालक धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया है कि वह झाड़ली में किराए पर एक स्कूल का संचालन करता है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्कूल में ही रहता है। आरोप है कि 10 अक्तूबर की शाम को झाड़ली निवासी प्रदीप उर्फ सोनू और मालियावास निवासी बल्ड उसके पास आए।
विज्ञापन
दोनों ने धमकाते हुए कहा कि मुकेश हत्याकांड में जेल में बंद हनुमान ने कहा है कि धर्मेंद्र से 10 लाख रुपये ले आना। जब पीड़ित ने कहा कि इतने रुपये का वह इंतजाम नहीं कर सकता तो आरोपियों ने कहा कि हमारा काम मैसेज देना है। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं 11 अक्तूबर को फोन कर 5 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन को ऑडियो और वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन
रंगदारी के विरोध में गांव में हुई पंचायत
स्कूल संचालक से रंगदारी मांगने के विरोध में रविवार को झाड़ली में पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें झाडली, झामरी, सुंदरेहटी, झांसवा, मोहनबाडी, ढलानवास, मालियावास, गोरिया, ढाणा, धनिरवास , रईया आदि गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस मामले में सोमवार को आईजी से मुलाकात की जाएगी और आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की बात की जाएगी।
पुलिस हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -दिलबाग सिंह, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, साल्हावास।