फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gym trainer killed in road accident on Badli-Bahadurgarh road bypass

Jhajjar: सड़क हादसे में जिम ट्रेनर की मौत, बादली-बहादुरगढ़ रोड बाईपास पर हुआ हादसा

Sat, 08 Apr 2023 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 08:25 PM IST
सार

बादली-बहादुरगढ़ रोड बाईपास पर शुक्रवार रात ट्रेनर की कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस चालक ने ट्रेनर का सिम अपने मोबाइल में डाला परिचित की कॉल आने के बाद ट्रेनर की पहचान हुई।

विज्ञापन
Gym trainer killed in road accident on Badli-Bahadurgarh road bypass
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर शहर के नेशनल हाईवे पर बादली-बहादुरगढ़ रोड बाईपास पर शुक्रवार रात एक जिम ट्रेनर की कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जिम ट्रेनर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


घटना के बाद मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी थी। मृतक का मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस चालकों ने मृतक के फोन की सिम को अपने फोन में डाला तो उस नंबर पर एक परिचित का फोन पर आने पर मृतक की पहचान गांव सिकंदरपुर निवासी संजीत के रूप में हुई। बताया गया कि संजीत शहर में एक जिम ट्रेनर थे।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे वह कार से अपने घर लौट रहे थे तभी सड़क पर अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण संजीत की मौत हुई। संजीत का करीब डेढ़ साल का एक बच्चा है और परिजनों ने बताया कि मृतक संजीत की पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है। थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी आदि चेक कर वाहन का पता लगाया जाएगा।


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed