फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Friends suspect in case of misdeed with student in Jhajjar

मासूम से दरिंदगी का मामला: छात्र के साथियों पर ही घूमी शक की सुई, दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराएगी पुलिस

Mon, 22 Aug 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

PGI के चिकित्सक की रिपोर्ट नहीं मिली है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Friends suspect in case of misdeed with student in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में स्थित एक निजी स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी करने के मामले में शक की सूई उसके साथियों पर घूम रही है। पुलिस इस संबंध में दोनों पक्षों के बच्चों की दोबारा से काउंसिलिंग कराने की बात कही है। हालांकि रोहतक पीजीआई से अब तक सर्जन की रिपोर्ट नहीं आई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन


डीएसपी राहुल देव ने इस मामले में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है, हालांकि जिस हिस्से में यह वारदात की बात कही गई है वहां पर उस दिन कैमरे बंद थे।  
विज्ञापन


उनका कहना है कि अब मासूम मानसिक रूप से कुछ ठीक हुआ है। उसने अपने साथ पढ़ने वाले दो बच्चों पर ही इस घटना को अंजाम दिए जाने का शक जाहिर किया है। पीड़ित के बयान के बाद ही पुलिस ने दोनों पक्षों की काउसिंलिग कराए जाने का भी निर्णय लिया है। घटना में कौन शामिल है, यह अभी कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन से इस मामले में उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। इस मामले में बच्चे के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed