फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four year old innocent dies due to Amla stuck in his neck in Jhajjar

दुखद: झज्जर में गले में आंवला फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का केस

Tue, 24 Sep 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 10:07 PM IST
सार

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने अस्पताल पहुंचाने के बजाय स्कूल बस से घर भेज दिया। निजी अस्पताल में मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Four year old innocent dies due to Amla stuck in his neck in Jhajjar
बच्चे की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर शहर के किड्स स्कूल गुरुकुल में चार साल के एक मासूम की गले में आंवला फंसने मौत हो गई।आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के बजाय स्कूल बस से घर भेज दिया। परिजन जब तक उसे निजी अस्पताल ले गए, बच्चे की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सुलौधा निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका चार साल का बेटा हिमांश मंगलवार सुबह किड्स स्कूल गुरुकुल में पढ़ने गया था। स्कूल में आंवले का पेड़ लगा हुआ है। हिमांश ने पेड़ के नीचे गिरा आंवला उठाकर खा लिया। यह आंवला उसके गले में फंस गया।
विज्ञापन


आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय मृत अवस्था में स्कूल बस में बैठाकर ड्राइवर के हाथों घर भेज दिया। जैसे ही उसका बच्चा घर आया, वह उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने गले में फंसा आंवला निकाला, लेकिन हिमांश की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम
मंगलवार को काफी समय बीतने के कारण बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

निजी अस्पताल से बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। -सरिता, जांच अधिकारी, शहर थाना, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed