फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Firing on youth at wedding ceremony in Jhajjar of Haryana

झज्जर में वारदात: शादी समारोह में युवक पर चलाई गोलियां, मासूम की गर्दन के पास से छर्रा आर पार हुआ

Thu, 17 Feb 2022 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 09:32 PM IST
सार

बाइक सवार तीन युवकों ने युवक पर गोलियां चलाई थी। घायल बच्चे को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Firing on youth at wedding ceremony in Jhajjar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के झांसवा गांव में गुरुवार की शाम को ताऊ के लड़के के शादी समारोह में पहुंचे युवक पर बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गोलियां दाग दीं। युवक तो बच गया लेकिन वहां खेल रहे सात साल के मासूम की गर्दन के पास से छर्रा आर-पार हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झांसवा गांव निवासी रविंद्र पुत्र सतीश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बस अड्डा झांसवा के नजदीक उसका ट्रांसपोर्ट आफिस है। गुरुवार को उसके ताऊ के लड़के अमित पुत्र सुरेंद्र की शादी का लगन व प्रीतिभेज का प्रोग्राम था। करीब    4: 30 बजे वह और परिजन जोगिंद्र, अतर सिंह ताऊ सुरेंद्र के मकान के सामने गली में खड़े थे।
विज्ञापन


उसी समय नरेश उर्फ पेचिया पुत्र  राजेंद्र, रवि उर्फ लेडा पुत्र रणवीर उर्फ कुकु निवासी धनिरवास व रुपेंद्र उर्फ राजू पुत्र बदलु निवासी ढाणा बुलेट बाइक से वहां पहुंचे। रवि उर्फ लेडा व नरेश उर्फ पेचिया ने बाइक से उतरते ही पिस्तौल से उस पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाईं। जो उसे नहीं लगी, लेकिन एक गोली गली में खड़े बच्चे गोविंदा पुत्र प्रवीण कुमार निवासी झांसवा को जा लगी।सात साल के मासूम गोविंदा पुत्र परवीन को गोली का छर्रा गले के पास लगा और वह आरपार हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। रविंद्र का कहना है कि करीब चार माह पहले उसकी व रवि उर्फ लेडा की उसके आफिस में कहासुनी हुई थी। तब रवि उर्फ लेडा ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।  घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद ढ़ाणा गांव निवासी रवि व धनिरवास गांव निवासी लेडा व नरेश के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रविंद्र की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- रामकरण दहिया, निरीक्षक थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed