{"_id":"57b8a7c94f1c1b52586eadb0","slug":"fire-fire-in-village-luhari-serious-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव लुहारी में ढाबा संचालक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव लुहारी में ढाबा संचालक को मारी गोली, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लुहारी स्थित एक ढाबे के संचालक को शुक्रवार देर रात एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। गोली पीड़ित ढाबा संचालक के मुंह पर लगी, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ढाबे पर गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में ढाबे पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों द्वारा घायल ढाबा संचालक को इलाज के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वारदात का कारण आपसी लेन-देन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के जटौली गांव निवासी अमित पुत्र अशोक ने लुहारी गांव में अपना ढाबा खोल रखा है। ढाबे पर शुक्रवार रात को रविंद्र उर्फ काला आया था। बताते हैं कि यहां खाना खाने के बाद उसका आपसी लेन-देन को लेकर ढाबा संचालक से साथ विवाद हो गया। उस दौरान तो वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
बाद में करीब रात 12 बजे वह अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसने गोली चला दी, जोकि ढाबा संचालक के मुंह पर लगी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ढाबा संचालक का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा आरोपी रविंद्र और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दयाचंद, एसएचओ, थाना सदर झज्जर