फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer killed by hitting on head in Khourda village of Jhajjar

झज्जर: गांव खोरड़ा में सिर पर चोट मारकर की किसान की हत्या, चरखी दादरी में हुआ पोस्टमार्टम

Thu, 23 Jun 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 01:47 AM IST
सार

पुलिस मामले की जांच कर रही। घायल अवस्था में चरखी दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है।

विज्ञापन
Farmer killed by hitting on head in Khourda village of Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के गांव खोरड़ा में एक 57 वर्षीय व्यक्ति की सिर में नुकीले हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई जिले सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने एफएसएल टीम भी मौके पर बुलाया।

विज्ञापन


एफएसएल टीम ने पुलिस के साथ मौका मुआयना कर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक धर्मवीर के शरीर पर कई अन्य जगह भी चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने शक की बुनियाद पर कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन


खोरड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह पिछले 12 साल से अपने मामा धर्मवीर के पास रहता है। उनके मामा शनि मंदिर के पास खेत में ज्वार की रखवाली करने के लिए गए थे। खेत से न लौटने पर परिजन उन्हें बुलाने के लिए गए तो धर्मवीर वहां मनोज निवासी झामरी के साथ खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें घर आने के लिए कहा तो धर्मवीर ने कहा कि वह जल्दी घर आ जाएंगे। जब दोपहर 12 बजे तक भी धर्मवीर घर नहीं लौटे तो परिजन खाना लेकर खेत में पहुंचे लेकिन खेत में धर्मवीर नहीं मिले। परिजनों ने आसपास तलाश की तो गांव के ही हिंदौखला जोहड़ के पास स्थित शनि मंदिर के निकट धर्मवीर बेहोशी की हालत में मिला।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस की मौजूदगी में धर्मवीर को चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर कुछ देर बाद ही धर्मवीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक अपने पीछे तीन लड़कियां छोड़ गया है। परिजनों ने इस मामले में हिंदौखला जोहड़ के पास स्थित शनि मंदिर में रहने वाले महाराष्ट्र के एक साधू की भूमिका भी संदिग्ध बताई है। शक की बुनियाद पर और पूछताछ के लिए पुलिस ने साधू के अलावा चार से पांच अन्य लोगों को भी काबू है।

पुलिस क्षेत्र में लगातार कर रही है गश्त
खोरडा गांव में हुई हत्या के बाद पुलिस हरकत में आई है और वह लगातार क्षेत्र में गश्त लगा रही है। इसी कड़ी में  जांच अधिकारी जिले सिंह ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले में पर्दाफाश करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही  इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सत्यपाल, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed