{"_id":"62375aed130cec14585ad6af","slug":"eight-arrested-in-bahadurgarh-shariful-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: शरीफुल की हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, फाग वाले दिन नाचने को लेकर हुए झगड़े में पीटकर की गई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: शरीफुल की हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, फाग वाले दिन नाचने को लेकर हुए झगड़े में पीटकर की गई थी हत्या
Sun, 20 Mar 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:18 PM IST
सार
शरीफुल शेख की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आठों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
हत्या के मामले में पकड़े गए आठों आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आठ आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी बंगाल के शरीफुल की होली के दिन शाम को नाचने को लेकर हुए झगड़े में हत्या कर दी गई थी। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि 18 मार्च की शाम को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में हुई शरीफुल की हत्या के मामले में आठ आरोपियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान बिहार के जिला कटिहार के गांव बड़ी चातर के निवासी मवसीर पुत्र मोहम्मद नजीर, मोहम्मद तनवीर पुत्र मोहम्मद बबलू, मुर्शीद आलम उर्फ बाहुबली पुत्र कासीम आलम व मोशीद आलम उर्फ सद्दाम पुत्र मोहम्मद असीमुद्दीन, बिहार के जिला पूर्वी चंपारन के गांव बदहरवा लखनसेन के शमीउल्ला मंसूरी पुत्र फहीम मंसूरी, यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव पोबाया के कर्ण कुशवाहा, बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव जीहरी पोखर के हरिहर पुत्र सीताराम और पश्चिम बंगाल के जिला दिनाजपुर के गांव पुरबा तरंगपुर के साधन मिर्धा पुत्र बिजोय मिर्धा के रूप में हुई है। फिलहाल ये सभी बहादुरगढ़ के एमआइई भाग-बी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निकट झुग्गी बस्ती में रहते हैं। आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर एमआइआई से काबू किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि एमआईआई में स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी के कर्मचारी 18 मार्च की रात होली पर शराब पीकर फैक्टरी में डीजे पर गाने बजा कर नाच रहे थे। फैक्टरी के पास मौजूद झुग्गियों से दो लड़के तनवीर व मवसीर फैक्टरी के गेट पर आकर नाचने की जिद करने लगे।
विज्ञापन
जिनको गार्ड ने मना किया तो कहासुनी हो गई। दोनों वहां से चले गए और करीब 15 मिनट बाद दोनों लड़के अपनी झुग्गियों से 6-7 अन्य व्यक्तियों के साथ आए। उनके हाथों में लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर थे। सभी ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में शरीफुल शेख व उसका साथी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शरीफुल वहीं गिर गया। उसे बहादुरगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।