फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   E-rickshaw driver dies due to electrocution in Jhajjar, person went to shop for welding

Jhajjar: करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत, दुकान पर वैल्डिंग कराने गया था व्यक्ति

Wed, 24 May 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 May 2023 03:07 PM IST
सार

कृष्ण उर्फ भोली अपनी दुकान में दूसरी ई-रिक्शा की ट्राली में वैल्डिंग का काम कर रहा था। जब कृष्ण उर्फ भोली की लापरवाही से वैल्डिंग करते समय उसके भाई को करंट लग गया। अन्य दुकानदारों के सहयोग से उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
E-rickshaw driver dies due to electrocution in Jhajjar, person went to shop for welding
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के धौड़ चौक के पर स्थित एक वैल्डिंग की दुकान पर ई-रिक्शा का काम कराने के लिए गए ई-रिक्शा चालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि करीब डेढ़ माह पूर्व इसी दुकान पर काम करने वाले युवक की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। वहीं पर इसी मशीन की तार से ई-रिक्शा चालक को करंट लगा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई की शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
जानकारी के अनुसार बिरधाना गांव निवासी श्रीभगवान पुत्र जयसिंह ने पुलिस की दे शिकायत में कहा है कि उसका छोटा भाई कृष्ण ई-रिक्शा चलाता था। उसके दो  बच्चे हैं एक लड़का सिद्धार्थ उम्र 17 साल व एक लड़की प्रिया उम्र 14 साल हैं। उसका भाई कृष्ण ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वह गांव से झज्जर के लिए सवारी लेकर आया था। उसके बाद वह मिस्त्री कृष्ण उर्फ भोली निवासी मुंदसा के पास ई- रिक्शा का कुछ काम कराने के लिए आया था।
विज्ञापन


लापरवाही से वैल्डिंग करते समय हुआ हादसा
कृष्ण उर्फ भोली अपनी दुकान में दूसरी ई-रिक्शा की ट्राली में वैल्डिंग का काम कर रहा था। जब कृष्ण उर्फ भोली की लापरवाही से वैल्डिंग करते समय उसके भाई को करंट लग गया। अन्य दुकानदारों के सहयोग से उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी भी दिव्यांग है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने उसके भाई के बयान पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दुकानदार के मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed