{"_id":"65111f2ddf8e46f45d04e80d","slug":"dujana-murder-case-action-by-cia-jhajjar-team-one-accused-in-murder-and-murderous-attack-case-arrested-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुजाना हत्याकांड: सीआईए झज्जर की टीम की कार्रवाई, हत्या व जानलेवा हमला के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुजाना हत्याकांड: सीआईए झज्जर की टीम की कार्रवाई, हत्या व जानलेवा हमला के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 25 Sep 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:18 AM IST
सार
सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास निवासी ढाकला के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
थाना बेरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआईए झज्जर की टीम द्वारा बेरी के दुजाना चौक पर हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में काबू किया गया है। बेरी में दुजाना चौक के पास कार कर में बैठे युवको पर फायर व जानलेवा हमला करके एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि सन्नी निवासी रिटोली ने शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ झज्जर कोर्ट से अपने घर जा रहा था। रास्ते में दुजाना चौक बेरी के पास खाना पैक करवाने के लिए गाड़ी रोक ली। तभी एक गाड़ी में आए आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिसमें आशीष, रिंकू व अनीश को गोलियां लगी। इसमें अनीष की मौके पर मौत हो गई थी और रिंकू व आशीष को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया था।
विज्ञापन
उपरोक्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने मौका पर पहुंचकर हालात का मुआयना किया गया था। जायजा लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन द्वारा उपरोक्त मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने तथा वांछित दोषियों की धर पकड़ के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक पवन कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास निवासी ढाकला के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है।