फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi Police ASI arrested in case of murder of two people

डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस के ASI ने पहले प्रेमिका के आशिक को मारा, खुद को मरा दिखाने के लिए दोस्त को जिंदा जलाया

Wed, 19 Oct 2022 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 06:27 PM IST
सार

करीब डेढ़ माह पहले परनाला गांव के नाले में बुपनियां के परमवीर का शव मिला था। आरोपी का साथ देने वाली प्रेमिका ने भी पुलिस की गिरफ्त में आते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।

विज्ञापन
Delhi Police ASI arrested in case of murder of two people
दो हत्याओं का आरोपी दिल्ली पुलिस का एएसआई तेज सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में करीब डेढ़ महीना पहले बुपनियां गांव के एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। इसका हत्यारा दिल्ली पुलिस का एएसआई निकला। मृतक पुलिसकर्मी ही प्रेमिका का आशिक था। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसका मर्डर किया गया। खास बात यह है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने एक मर्डर की वारदात को छुपाने के लिए अपने एक और साथी की भी हत्या कर दी।

विज्ञापन


सीआईए-1 पुलिस ने उसे दिल्ली के बक्करवारा से और उसकी प्रेमिका को बुपनियां गांव से काबू किया। आरोपी का साथ देने वाली प्रेमिका ने पुलिस गिरफ्त में आते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


दरअसल, बुपनियां गांव निवासी उषा की शादी सोनीपत के मलहा माजरा गांव में हुई थी। कई वर्षों से वह अपने गांव बुपनियां में रह रही थी। उषा की दोस्ती पहले गांव के ही परमवीर से हुई। कुछ समय बाद उषा बहादुरगढ़ के गांव लडरावण निवासी तेज सिंह के संपर्क में आई। दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : उजाड़ा परिवार: एक दिन पहले पत्नी व बच्चों समेत पांच को जिंदा जलाया, आज आरोपी की पेड़ से लटकती मिली लाश

कुछ समय पहले उषा ने बुपनियां गांव निवासी परमवीर के बारे में तेज सिंह से शादी का दबाव बनाने की बात कही। इस पर तेज सिंह उग्र हो गया और उसने उषा के साथ मिलकर परमवीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तेज सिंह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में विकासपुरी थाने में तैनात रहा है। 

गत छह सितंबर को तेज सिंह ने उषा के साथ मिलकर परमवीर को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसकी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव बहादुरगढ़ के गांव परनाला के नाले में फेंक दिया। उसी दिन से यह हत्या की गुत्थी अनसुलझी थी। पुलिस ने उषा से भी कई बार पूछताछ की लेकिन कोई खुलासा नहीं हो सका। आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाया तो मर्डर का खुलासा हो गया। 

इस हत्या को छिपाने के लिए अपनी कार में दोस्त को ही जलाया जिंदा  
दिल्ली पुलिस के एएसआई तेज सिंह ने इस हत्या की वारदात को छिपाने के लिए एक और मर्डर कर दिया। तेज सिंह ने अपने दोस्त सोहटी, जिला सोनीपत निवासी हरेंद्र को अपनी कार में बैठाकर दिल्ली के कंझावला इलाके में अपनी ही कार में जिंदा जला दिया। खुद को फंसता देख तेज सिंह ने खुद के मर्डर की साजिश रची ताकि पुलिस व परिजनों को लगे कि तेज सिंह की मौत हो गई है।

इसके बाद तेज सिंह दिल्ली के बक्करवारा के फ्लैट में छिपता रहा। पुलिस ने कड़ाई से तेज सिंह की प्रेमिका उषा से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने दिल्ली के बक्करवारा से तेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी दिल्ली पुलिसकर्मी जागरण व चौकी भी करता था। 


तेज सिंह का साथ देने वाली उसकी प्रेमिका को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में आने के बाद उषा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उषा का प्रेमी परमवीर अविवाहित था और वह उषा पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। 

डेढ़ महीने पहले परनाला में मिले बुपनियां के शख्स के शव की गुत्थी सुलझ गई है। हत्या का मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई तेज सिंह है। प्रेमिका के आशिक परमवीर निवासी बुपनियां की तेज सिंह ने हत्या की थी। पुलिस ने तेज सिंह व उसकी प्रेमिका उषा निवासी बुपनियां को गिरफ्तार कर लिया है। तेज सिंह ने इस मर्डर मिस्ट्री को छिपाने के लिए अपने दोस्त को भी अपनी कार में दिल्ली के कंझावला इलाके में जिंदा जलाकर मार डाला था। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। -वसीम अकरम, एसपी झज्जर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed