{"_id":"152ec02131a0caac0847b0a3ef273cc1","slug":"debt-pressure-practitioner-ate-poison-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के दबाव में व्यवसायी ने खाया जहर, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज के दबाव में व्यवसायी ने खाया जहर, मौत
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज के जाल में उलझे अग्रवाल कालोनी के एक व्यवसायी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में कई लोगों पर नाजायज दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवीन फैक्ट्रियों से स्क्रैप खरीदने और बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी अंजू अपने बेटे व बेटी के साथ कई दिन से किसी रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन
नवीन घर में अकेला था। अंजू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बृहस्पतिवार देर रात को वह आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
उसके कहने पर पड़ोस के लोग दूसरे गेट से अंदर गए, तो घर में नवीन की लाश मिली। अंजू ने कहा है कि उसके पति का कई लोगों से पैसे का लेनदेन था।
उस पर पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। नवीन फाइनेसरों के जाल में लंबे समय से फंसा हुआ था। वह जितना निकलने का प्रयास कर रहा था उतना ही फंसता जा रहा था।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मानें तो करीब छह-सात माह पहले ही आसपास के लागों ने एक फानेंसर से नवीन का समझौता भी करवाया था। नवीन ने अपने पास एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
इसमें कई लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने इसी आधार पर दिल्ली के नीरज गोयल, पवन, पोपी व अभिषेक समेत छह पुरुषों और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लाइन पार थाना प्रभारी तेलूराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि कर्ज के जाल में फंसे शहर के एक मशहूर रेस्टोरेंट मालिक ने पिछले महीने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।